फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   55

55

Thu, 31 Jan 2019 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
55
इस शहर में शोहदों की दहशत
विज्ञापन


मेरठ। बाजार हो या भीड़भाड़ वाला इलाका, शोहदों की दहशत बनी है। लेकिन एंटी रोमियो स्क्वायड गायब है। पुलिस अधिकारी दावे करते हैं कि बेटियों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता पर है। लेकिन इस शहर में हाल यह हो चुका है कि बेटियां कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। छेड़खानी की घटनाओं को लेकर पहले भी कई बार माहौल खराब हो चुका है, इसके बावजूद पुलिस का रवैया बदलने का नाम नहीं ले रहा।
कहां गए मनचलों को पकड़ने वाले
प्रदेश में योगी सरकार बनते ही छेड़छाड़ पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एंटी रोमियो स्क्वायड गठित किया था। लेकिन इसका असर शुरुआत में ही दिखा और फिर खुद पुलिस ने इस मुख्यमंत्री के अभियान को पलीता लगा दिया। अब हालत यह है कि फिर से शोहदे सड़कों पर बेखौफ होकर बेटियों से छेड़खानी करने लगे है। बस में सोफिया की बच्ची से छेड़छाड़ की घटना पर भी पुलिस की नींद नहीं टूटी।
विज्ञापन

नजरअंदाज करने की आदत पड़ी
हापुड़ रोड स्थित जीजीआईसी के सामने छेड़छाड़ के दौरान एक छात्रा की गर्दन में चोट लग गई थी। वहीं, लिसाड़ी गेट क्षेत्र में एक मनचले ने छेड़छाड़ का विरोध करने पर कक्षा पांच की छात्रा पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए थे। इससे पहले दो छात्राओं ने मनचलों से तंग आकर आत्मदाह तक कर लिया था तो कई छात्राएं पढ़ाई छोड़ चुकी हैं। कई घटनाएं सामने नहीं आतीं तो कई गंभीर वारदातों को देखकर भी पुलिस की नजरअंदाज करने की आदत पड़ गई है। ज्यादा दबाव पड़ने पर एक-दो दिन अभियान चलाकर फिर पुलिस शांत बैठ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद करें बेटियां की हिफाजत
शोहदों से बेटियां डरने लगी हैं। ऐसे हालात में खुद ही बेटियों की हिफाजत परिजनों को करनी चाहिए। स्कूल में जाते समय या बाजार में शॉपिंग के दौरान परिजन बच्ची के साथ जाएं, ताकि शोहदों से खुद निपट सकें। पुलिस से कोई उम्मीद मत करो कि वह सुरक्षा मुहैया करा देगी। हालांकि कई जगहों पर बेटियों ने ही शोहदों को सबक भी सिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed