{"_id":"5bdcb8b1bdec22697652b04e","slug":"101541191857-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैश्य महासभा महिला प्रकोष्ठ ने बांटे 11हजार दीपक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैश्य महासभा महिला प्रकोष्ठ ने बांटे 11हजार दीपक
Updated Sat, 03 Nov 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
dev deepawali
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय युवा वैश्य महासभा की महिला प्रकोष्ठ द्वारा शुक्रवार को सेंट्रल मार्केट में आमजन को 11 हजार मिट्टी के दीपक वितरित किए गए। उन्होंने लोगों से चाइनीज लाइट और पटाखों के बहिष्कार का आह्वान किया।
सेंट्रल मार्केट स्थित कैलाश डेयरी के बाहर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका और संस्था की राष्ट्रीय महामंत्री निधि रस्तोगी ने बताया कि सभी लोग इस दिवाली पर चाइनीज लाइट और पटाखों के बहिष्कार का निर्णय लें। इससे एक तरफ जहां पर्यावरण शुद्ध होगा, वहीं बिजली की भी बचत होगी। दिवाली पर मिट्टी के दीपक जलाना हमारी पुरातन संस्कृति का हिस्सा होने के साथ ही इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं।
कार्यक्रम में शांति स्वरूप गुप्ता, नवनीत गुप्ता, अमित कुमार गुप्ता, हरि भगवान रस्तोगी, ललित जिंदल, धीरज महेश्वरी, मयंक अग्रवाल, संजना रस्तोगी, सुष्मिता गुप्ता, पूनम अग्रवाल, ममता मित्तल, मंजू जिंदल, ममता सिंघल, मीनाक्षी अग्रवाल, सुनीता रस्तोगी का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
खास बातें:
- ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने का किया आह्वान
- बिजली की झालर के बजाए मिट्टी के दीपक जलाने का आह्वान