{"_id":"5b89aebd42c79246424d759d","slug":"101535749821-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाक चेक करने को कराई कोच काउंटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाक चेक करने को कराई कोच काउंटिंग
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ने कराई कोचों की गिनती
मेरठ। रेलवे हर साल ऑल इंडिया रेल कोच एंड वैगन सर्वे के जरिये देशभर में चल रही ट्रेनों और मालगाड़ियों में लगे कोच व वैगन की गिनती कराता है। सर्वे से रेलवे का उद्देश्य ट्रेनों में लगने के लिए दिए गए कोच व वैगन की गिनती कराना होता है। इसके साथ ही ये भी देखना होता है रेलवे के किस जोन का कोच किस ट्रेन में चल रहा है। इस क्रम में शुक्रवार दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक ट्रेनों में लगे कोच का सर्वे कराया गया। सिटी स्टेशन पर नौचंदी, संगम, नीमच, उज्जैनी और केएम पैसेंजर समेत कुल छह ट्रेनों के कोचों का सर्वे किया गया। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि सर्वे से संबंधित पूरी रिपोर्ट तैयार कर मंडल मुख्यालय भेजी जाएगी। ये सर्वे हर साल कराया जाता है ताकि कोच का स्टॉक वेरिफाई हो सके।