फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शहर को चकाचक करना निगम के लिए बना चुनौती

शहर को चकाचक करना निगम के लिए बना चुनौती

Fri, 10 Aug 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
शहर को चकाचक करना निगम के लिए बना चुनौती
शहर को चकाचक करना बना निगम के लिए चुनौती
विज्ञापन

मेरठ। कांवड़ मेले के दौरान शहर के मुख्य मार्गों पर लगाए गए शिविरों से निकली गंदगी को साफ करना नगर निगम के लिए चुनौती बन गया है। उधर 11-12 अगस्त को भाजपा की कार्यसमिति की बैठक होगी, जिसमें सीएम और केन्द्र व राज्य सरकार के मंत्री भी पहुंच रहे हैं। सीएम के आने से पहले नगर निगम प्रशासन को पूरा शहर चकाचक करना होगा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने बृहस्पतिवार को दिन भर कागजी तैयारी की। जिसको शुक्रवार से धरातल पर उतारा जाएगा।

नगरायुक्त मनोज कुमार चौहान द्वारा तैयार की गई कार्य योजना के मुताबिक शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर नगर निगम के आउट सोर्सिंग पर काम करने वाले 2415 और स्थाई 950 सफाई कर्मचारी शुक्रवार से सड़कों पर उतारे जाएंगे। ताकि एक अभियान के रूप में सड़कों की सफाई की जा सके। सफाई कार्य पूरा होने के बाद शहर के मुख्य मार्गों पर चूना डाला जाएगा और रंगोली सजाई जाएगी। शहर का साफ करने की जिम्मेदारी जलकल, हाउस टैक्स, निर्माण विभाग, संपत्ति विभाग, होर्डिंग विभाग, एकाउंट विभाग आदि विभाग के अधिकारियों का भी दी गई है। नगरायुक्त का कहना है कि सफाई में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed