{"_id":"5b54ee1b4f1c1b4e748b6796","slug":"101532292635-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा पदाधिकारी ही बनेंगे मनोनीत पार्षद और प्राधिकरण सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा पदाधिकारी ही बनेंगे मनोनीत पार्षद और प्राधिकरण सदस्य
Updated Mon, 23 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगठन के पदाधिकारी ही बनेंगे मनोनीत पार्षद
मेरठ। नगर निकायों और प्राधिकरणों में मनोनीत होने वाले पार्षदों, सभासदों और सदस्यों के लिए भाजपा संगठन ने नई गाइड लाइन जारी की है। इसके बाद जहां पूर्व में भेजी गई सूची निरस्त हो चुकी है। वहीं अब इस मनोनयन का लाभ संगठन के पदाधिकारियों और पूर्व पदाधिकारियों को मिलेगा। यह निर्णय भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को उपकृत करने के लिए हुआ है। इस संबंध में रविवार को जिला और महानगर समन्वय समिति की अलग-अलग बैठक हुई। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने दिशा-निर्देश दिए।
जिला समन्वय समिति की बैठक जिला सहकारी बैंक के सभागार में हुई। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, क्षेत्रीय प्रभारी और एमएलसी विजय बहादुर पाठक, राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक दिनेश खटीक, विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर, विधायक जितेंद्र सतवाई, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, जिला महामंत्री संदीप प्रधान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र भड़ाना आदि मौजूद रहे। जबकि महानगर की बैठक में महानगर अध्यक्ष करुणेश नंदन गर्ग, विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महानगर महामंत्री संजय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
ये जारी हुई गाइड लाइन
जिला और महानगर से मनोनयन के लिए 100-100 कार्यकर्ताओं के नामों की सूची जाएगी। जिसमें 50 प्रतिशत पिछड़ा व अनुसूचित वर्ग के कार्यकर्ताओं के लिए कोटा होगा। यह सूची 30 जुलाई तक एक निश्चित प्रारूप में भेजी जाएगी। इसके साथ ही विकास प्राधिकरण में जो सदस्य नामित होते थे, अब उनमें पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रदेश या क्षेत्र पदाधिकारी को प्राथमिकता दी जाएगी। जबकि नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में जो पार्षद और सभासद मनोनीत होते थे, उनमें अब मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष, महानगर के वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों को वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
समन्वय बैठक में उपस्थित होंगे प्रभारी मंत्री
प्रदेश संगठन ने यह भी निर्देश जारी किया है कि जिला समन्वय समिति की बैठक अब माह में दो बार हुआ करेगी और इनमें से किसी बैठक में प्रभारी मंत्री जरूर मौजूद रहेंगे। प्रदेश संगठन ने 30 जुलाई तक संगठनात्मक रूप से जिला स्तर पर मोर्चा अध्यक्ष, प्रकल्प, प्रकोष्ठ, विभाग आदि का गठन करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही मंडल स्तर तक के मोर्चा एवं मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन 30 अगस्त तक गठित करने का निर्देश जारी किया है।