{"_id":"5b2eabf14f1c1bf76e8b9ca7","slug":"101529785329-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की प्रतिमा को उचित जगह दिया जाएगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की प्रतिमा को उचित जगह दिया जाएगा सम्मान
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद की प्रतिमा को मिलेगा उचित सम्मान
कमिश्नर आवास चौराहे से हटाकर फुटपाथ पर लगा दी थी मेजर मनोज तलवार की प्रतिमा
मेरठ। शहीद मेजर मनोज तलवार की प्रतिमा को उचित सम्मान मिलेगा। मंडलायुक्त डॉ. प्रभात कुमार ने शहीद की प्रतिमा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।
कारगिल युद्ध में 13 जून 1999 की शाम दुश्मनों को मारकर मेजर मनोज तलवार ने 19 हजार फीट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया था। दुश्मनों की तोप के गोले बरसे तो वे 13 जून की रात को शहीद हो गए। कमिश्नर आवास चौराहे पर मेजर मनोज तलवार की प्रतिमा लगाई गई थी। लेकिन एमडीए ने जैसे चौराहे को चमकाने का काम किया तो चौराहे से प्रतिमा को हटाकर चौराहे के पास फुटपाथ पर लगा दिया गया। उससे भी बड़ी प्रशासन की चूक यह रही कि प्रतिमा के पत्थर पर उनके शहीद होने की तारीख गलत लिख दी। 13 जून को मेजर मनोज तलवार शहीद हुए थे लेकिन गलती से प्रतिमा के पत्थर पर 23 जून लिख दी गई। शनिवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित हुई तो मंडलायुक्त ने कहा कि शहीद की प्रतिमा को लेकर उचित स्थान दिया जाएगा।
प्रशासन से उम्मीद
मवाना रोड स्थित डिफेंस कालोनी निवासी मनोज तलवार के पिता कैप्टन पीएल तलवार का कहना है कि जब शहीद की प्रतिमा को चौराहे से हटाकर फुटपाथ पर लगाया गया तो उन्हें बहुत आघात पहुंचा था। इसकी शिकायत भी प्रशासन के अधिकारियों से की। यह एक शहीद की अनदेखी है। लेकिन किसी ने उनकी बात को नहीं सुना। अब उन्हें प्रशासन से उम्मीद है कि प्रतिमा को वहीं लगाया जाए, जहां से हटाया गया था।
शहीद की प्रतिमा को उचित स्थान मिलेगा। प्रतिमा के पत्थर पर शहीद होने की तिथि में जो त्रुटि है उसे भी सही कराया जाएगा। इस मामले में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। - डॉ. प्रभात कुमार, मंडलायुक्त