{"_id":"5b11b3704f1c1bb0318b4acf","slug":"101527886704-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरनारत किसानों ने मंत्री के समक्ष किया रोष व्यक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरनारत किसानों ने मंत्री के समक्ष किया रोष व्यक्त
Updated Sat, 02 Jun 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरनारत किसानों ने मंत्री के समक्ष जताया रोष
मेरठ। गन्ने का बकाया भुगतान की मांग को लेकर चौ. चरण सिंह पार्क कमिश्नरी पर किसानों का धरना आठवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के मंत्री एवं मेरठ के प्रभारी सिद्घार्थ नाथ सिंह का घेराव करने के लिए दर्जनों किसान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। इस बीच सभी किसानों को नगर मजिस्ट्रेट ने डीएम कार्यालय में बैठाया और पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल की मंत्री से बचत भवन में वार्ता कराई। प्रतिनिधि मंडल में अजगर किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. महक सिंह, जिले सिंह और भारतीय किसान आंदोलन के अध्यक्ष कुलदीप कुमार त्यागी ने किसानों की पीड़ा सुनाई। मंत्री ने किसानों को डेढ़ महीने में पूरा गन्ना भुगतान कराने की बात कही। कुलदीप त्यागी ने बताया कि गन्ना किसानों का 06 चीनी मिलों पर लगभग एक हजार करोड़ रुपये बकाया है। इस पर मंत्री ने कहा कि यदि चीनी मिलों ने भुगतान नहीं किया तो मिल मालिकों को जेल भेजा जाएगा। विजय सिंह, सुरेंद्र, मेजर नत्थन सिंह, सतेंद्र डूंगर, हाजी मोहम्मद अरशी, विपिन गुर्जर, मोहन सिंह नेगी, ओमवीर प्रधान आदि रहे।