{"_id":"5acd17554f1c1b573e8b4703","slug":"101523390293-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएसएसएफ विश्वकप में शहजर की होगी गोल्ड पर नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईएसएसएफ विश्वकप में शहजर की होगी गोल्ड पर नजर
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईएसएसएफ विश्वकप में गोल्ड पर होगी शहजर की नजर
मेरठ। हाल ही में मैक्सिको में आयोजित आईएसएसएफ विश्वकप में रिकार्ड के साथ सोना जीतने वाले शहजर की नजर अगले गोल्ड पर होगी। मेरठ के मवाना खुर्द निवासी शहजर ने दस मीटर एयर पिस्टल में शूटिंग स्पर्धा में पदक हासिल किया था। 18 अप्रैल से कोरिया में आयोजित आईएसएसएफ का दूसरा विश्वकप होने जा रहा है। जिसमें शहजर प्रतिभाग करेंगे। शहजर रिजवी से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि वह 18 अप्रैल को ही कोरिया के लिए रवाना होेंगे। कामनवेल्थ गेम्स में उनका चयन नहीं हो पाया था। जिसके बाद नेशनल राइफल एसोसिएशन आफ इंडिया ने उनको अगले चार वर्ल्ड कप का रास्ता साफ किया था। शहजर ने बताया कि कामनवेल्थ गेम्स से बड़ी भूमिका आईएसएसएफ विश्वकप की होती है। कामनवेल्थ का रिकार्ड काउंट नहीं होता है। जबकि विश्वकप के सभी रिकार्ड में काउंट होते हैं। जिससे कामनवेल्थ, एशियन और ओलंपिक गेम्स का रास्ता साफ होता है। जिसके लिए वो पूरी मेहनत कर रहे हैं। शहजर ने कहा कोरिया में होने वाले दूसरे विश्वकप में वो एक बार फिर भारत को स्वर्ण पदक दिलाने को बेताब हैं।
खास बातें:
18 अप्रैल से कोरिया में शुरू हो रहा है दूसरा शूटिंग विश्वकप