फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   युवक डूबा नहीं, उसकी हत्या की गई

युवक डूबा नहीं, उसकी हत्या की गई

Sun, 25 Mar 2018 02:11 AM IST
Updated Sun, 25 Mar 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
युवक डूबा नहीं, उसकी हत्या की गई
परिजनों ने लगाया पवन की हत्या करने का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। गंगनहर में युवक के डूबने के बाद से अभी तक उसका शव नहीं मिला है। शनिवार को भाजपा नेता के साथ पहुंचीं ब्रह्मपुरी की महिलाओं ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर हंगामा कर दिया। आरोप है कि युवक सेल्फी लेते हुए डूबा नहीं था, बल्कि साजिशन उसकी हत्या की गई है। आरोप है कि युवक का मोबाइल फोन एक दरोगा की बेटी के पास है। दरोगा के दबाव में सरधना पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
गौतमनगर ब्रह्मपुरी निवासी पवन (22) पुत्र नत्थू बीते मंगलवार को अपने दोस्त गाजियाबाद निवासी सोनू एवं कंकरखेड़ा निवासी दो युवतियों के साथ सरधना क्षेत्र में घूमने गया था। बताया गया कि इसी दौरान सरधना गंगनहर पुल पर सेल्फी लेने के दौरान पवन गंगनहर में डूब गया। परिजनों ने थाने पहुंचकर दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस तभी से पवन की नहर में तलाश कर रही है। लेकिन अभी तक सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा नेता दीपक शर्मा के साथ युवक के परिजन और गौतमनगर की महिलाएं एसएसपी ऑफिस पहुंची। भाजपा नेता ने आरोप लगाते कहा कि सरधना पुलिस ने पूरे मामले को दबाने की कोशिश की है। मामला दूसरा है। युवक के साथ जो दो युवतियां गई थीं, उनमें एक युवती दरोगा की बेटी है। यदि युवक सेल्फी लेते हुए डूबा है तो फिर उसका मोबाइल दरोगा की बेटी के पास कैसे है। परिजनों ने कहा कि पूरे मामले में थाना पुलिस गुमराह की कोशिश कर रही है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें अंदेशा है कि युवक को धक्का दिया गया है। जो एक हत्या की साजिश है। एसएसपी मंजिल सैनी ने आश्वासन दिया कि पुलिस मामले में जांच कर रही है। युवक की तलाश लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



खास बातें:
युवक के सेल्फी लेते समय गंगनहर में डूबने का मामला
परिजन बोले, मौके पर मौजूद रहने वाली युवती का पिता है दरोगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed