{"_id":"5ab4107e4f1c1b3d1a8b4e5d","slug":"101521750142-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉपी के पेज पेन से कटे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉपी के पेज पेन से कटे मिले
Updated Fri, 23 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सही जवाब लिखी कॉपी के पेज पेन से कटे मिले
मेरठ। यूपी बोर्ड की परीक्षा के मूल्यांकन में रोज नई बातें सामने आ रही हैं। बृहस्पतिवार को राजकीय इंटर कॉलेज में इंटर की अर्थशास्त्र की एक कॉपी ऐसी निकली, जिसमें परीक्षार्थी से सही से सवाल हल किए हुए थे, मगर उसके पेजों पर पेन से काटे के निशान बने हुए थे। इसकी जांच केनिर्देश दिए गए हैं। ऐसा छात्र ने ही किया है या फिर इसमें किसी की शरारत है।
दरअसल, माना जा रहा है कि अमूमन गलत लिखने पर भी छात्र काटते नहीं हैं, जबकि इस कॉपी में तो सही जवाब दिए गए थे, फिर वह क्यों काटेगा। इसके अलावा कॉपियों का खाली निकलना, नर्सरी क्लास के बच्चों की तरह लिखना, कॉपी पर प्रश्नपत्र ही उतरे हुए मिलना लगातार जारी है। किसी की बीमारी बताकर या शादी के लिए भी पास करने की प्रार्थना किए हुए जवाब भी लिखे मिल रहे हैं। कई जगह कॉपी में रुपये भी निकले हैं। इस बार रिजल्ट में काफी गिरावट रहेगी, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।
अगले साल फरवरी में होगी यूपी बोर्ड की परीक्षा
अगले साल का पंचांग जारी कर दिया गया है। अगले साल फरवरी माह में परीक्षा का कार्यक्रम रखा गया है। मार्च में गृह परीक्षा रखी गई हैं। इसी महीने छात्रों के परीक्षाफल का वितरण किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार ने बताया कि मूल्यांकन में सख्ती की जा रही है, इसी का नतीजा है कि छोटी-छोटी खामियां भी पकड़ में आ रही हैं।