फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आनंद अस्पताल में आया जापानी डॉक्टरों का दल

आनंद अस्पताल में आया जापानी डॉक्टरों का दल

Wed, 10 Jan 2018 02:01 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
आनंद अस्पताल में आया जापानी डॉक्टरों का दल
मेरठ। आनंद अस्पताल में जापान के चार डॉक्टरों सहित पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल ने कटे होंठ और तालू के ऑपरेशन के लिए संचालित स्माइल ट्रेन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने अस्पताल के प्लास्टिक सर्जन डॉ. वीएस सिंह के साथ मिलकर दो ऑपरेशन भी किए। प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सकों को ऑपरेशन की तकनीक बताने के साथ ही उसका प्रशिक्षण भी दिया।
विज्ञापन

कटे होंठ और तालू का ऑपरेशन करने के लिए संचालित स्माइल ट्रेन में देशभर में आनंद अस्पताल का दूसरा स्थान है। इस बाबत संस्था की तरफ से प्रमाण पत्र पहले ही जारी किया जा चुका है। इसी के तहत मंगलवार को आनंद अस्पताल में इंटरनेशनल प्रतिनिधिमंडल ने दौरा किया। सुबह करीब 10 बजे जापान के चार सदस्यों सहित सफदरजंग अस्पताल के विभागाध्यक्ष के साथ पांच सदस्य प्रतिनिधिमंडल आनंद अस्पताल में पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने चिकित्सकों के साथ अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड सहित विभिन्न विभागों का दौरा किया और मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना। प्रतिनिधिमंडल में जापान के डॉक्टर कैज्यु कोबायासी, डॉ. टाकाहारू हतेनो, रायची मुराकामी, टनाका कतसुईया और प्रोफेसर करुण अग्रवाल रहे। जापानी प्रतिनिधिमंडल ने भविष्य में आनंद अस्पताल को चिकित्सकों के लिए प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाने की संभावना भी जाहिर की है, ताकि चिकित्सक ऑपरेशन की नई तकनीक को सीख सकें। इस दौरान आनंद अस्पताल के प्रबंध निदेशक हरिओम आनंद, मानसी आनंद, गौतम आनंद, अमरीशी, मुनेश पंडित, सलमान अशरफ और आदि रहे। बताया कि वेस्ट यूपी में पहली बार किसी अस्पताल में जापानी प्रतिनिधि मंडल आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed