फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मशीन से कम और प्रोक्सी से अधिक राशन वितरण पर दुकान सील

मशीन से कम और प्रोक्सी से अधिक राशन वितरण पर दुकान सील

Sat, 25 Nov 2017 01:58 AM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
मशीन से कम और प्रोक्सी से अधिक राशन वितरण पर दुकान सील
आपूर्ति विभाग ने छापा मारकर राशन की दुकान सील की
विज्ञापन

मेरठ। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर जमकर राशन की कालाबाजारी हो रही है। मशीन में नेटवर्क न आने का बहाना करके फर्जी राशन कार्डों पर प्रोक्सी से राशन वितरण दर्शाया जा रहा है। आपूर्ति विभाग ने शुक्रवार को छापा मारकर एक दुकान पर सील लगा दी।

सरकार ने शहर और कस्बों में राशन का वितरण कराने के लिए मशीनें लगाई हैं। यह व्यवस्था शुरू हुए छह से भी अधिक समय बीत चुका है, लेकिन दुकानदार अभी तक अपडेट नहीं हैं। अभी तक काफी राशन कार्ड धारकों के आधार लिंक नहीं किए गए हैं। जिसके कारण सभी को मशीन से राशन वितरण किया जाना संभव नहीं है। राशन वितरक मशीन में नेटवर्क न होने का बहाना करके गरीबों को राशन मशीन से नहीं दे रहे हैं। ताकी प्रोक्सी यानी कार्ड धारक की आईडी दर्शाकर उसके नाम पर राशन वितरित दिखाया जा सके। ऐसे सभी दुकानदारों पर आपूर्ति विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को हनुमानपुरी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर छापा मारकर सतीश की दुकान को सील कर दिया गया। दुकानदार से विभाग के अधिकारियों ने पूरा रिकॉर्ड तलब कर लिया है। इंस्पेक्टर धर्मेंद्र का कहना है कि काफी राशन कार्ड धारकों के आधार फीड नहीं हैं। दुकान सील कर दी गई है।
विज्ञापन

खास बात
राशन कार्ड धारकों के नहीं हैं आधार कार्ड फीड, प्रोक्सी के नाम पर की जा रही कालाबाजारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed