{"_id":"59c96f914f1c1baf538b46f9","slug":"101506373521-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
Updated Tue, 26 Sep 2017 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
मेरठ। प्रदेश सरकार के खिलाफ सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष विनोद मोघा ने कहा कि बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की छात्राओं पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज निंदनीय एवं शर्मनाक है। महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा किशनी ने कहा कि प्रदेश सरकार की इन छात्राओं के साथ बर्बरता एवं अमानवीयता की सभ्य समाज में कोई जगह नहीं है। पूर्व विधायक पं. जयनारायण शर्मा ने छात्राओं पर किए गए बल प्रयोग को दमनकारी बताते हुए कहा कि प्रदेश की सरकार हर क्षेत्र में असफल रही है। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त किए जाने की मांग की है। इस संबंध में एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम जिला प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान प्रवक्ता अखिल कौशिक, अशोक भारती, सलीमुद्दीन शाह, राजाराम शर्मा, हरिश वशिष्ठ, धूम सिंह, आसिफ, जावेद, अब्दुल खालिक, श्याम सुंदर गुप्ता, अनिल शर्मा, मतीन अहमद, अरुण आदि मौजूद रहे।