फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   संगीत दिग्गज देंगे उस्ताद हशमत अली खां का श्रृद्धांजलि

संगीत दिग्गज देंगे उस्ताद हशमत अली खां का श्रृद्धांजलि

Sat, 26 Aug 2017 02:32 AM IST
Updated Sat, 26 Aug 2017 02:32 AM IST
विज्ञापन
संगीत दिग्गज देंगे उस्ताद हशमत अली खां का श्रृद्धांजलि
मेरठ। शहर के तबला वादक व अजराड़ा घराना से जुड़े मशहूर तबला वादक उस्ताद स्वर्गीय हशमत अली खां को शास्त्रीय संगीत के दिग्गज श्रद्धांजलि देंगे। 27 अगस्त को आरजी पीजी कॉलेज प्रेक्षागृह में तबला एकेडमी ऑफ अजराड़ा घराना की ओर से उस्ताद हशमत अली खां साहब की स्मृति में संगीत समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को आरजी पीजी कॉलेज में आयोजित प्रेसवार्ता में उस्ताद हशमत अली खां के बेटे उस्ताद अकरम खां ने बताया कि समारोह में मशहूर संतूर वादक पद्मश्री पंडित भजन सोपोरी का संतूर वादन प्रमुख होगा। आयोजक अनूप सिंघल ने बताया कि पद्मश्री पंडित भजन सोपोरी के साथ मशहूर तबला वादक उस्ताद अकरम खां की तबला वादन प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी। पखावज पर ऋषि उपाध्याय, सप्तक शर्मा, आशुतोष, हफीज खां, रोमान खां व जरघम अकरम खां भी प्रस्तुति देंगे। वार्ता में आरजी पीजी कॉलेज से डॉ. रीनू जैन सांस्कृतिक समिति प्रभारी सहित शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन


मेरठ में पुनर्जीवित करेंगे शास्त्रीय संगीत का रुझान
उस्ताद अकरम खां ने बताया कि किसी जमाने में मेरठ शास्त्रीय संगीत के लिए बहुत मशहूर था। शास्त्री संगीत के बड़े दिग्गज यहां प्रस्तुति देते थे। वक्त के साथ शास्त्रीय संगीत शहर की माटी से दूर होने लगा। अब पुन: युवाओं को शास्त्रीय संगीत की जड़ों की ओर ले जाने के लिए तबला एकेडमी ऑफ अजराड़ा घराना ने प्रयास प्रारंभ किया है। यह आयोजन उसी प्रयास का अंग है। भविष्य में यहां तबला एकेडमी ऑफ अजराड़ा घराने की शाखा का भी शुभारंभ करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति से मिला संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड
तबला एकेडमी ऑफ अजराड़ा घराने के संस्थापक व अंतरराष्ट्रीय ख्यातिलब्ध उस्ताद हशमत अली खां का जन्म मेरठ में हुआ था। 10 साल की आयु में उस्ताद हशमत अली खां ने अपने दादाजी से तबले की तालीम लेना शुरू किया। संगीत क ी नामचीन हस्तियों के साथ मंच साझा किए। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर तबले की प्रस्तुति देकर मेरठ का नाम रोशन किया। संगीत की दुनिया के प्रमुख सम्मानों से नवाजे गए उस्ताद हशमत अली खां को 2013 में संगीत नाटक एकेडमी अवार्ड से पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed