{"_id":"5992047b4f1c1b593e8b473b","slug":"101502741627-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि अधिग्रहण मामले में किसानों से मिले डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि अधिग्रहण मामले में किसानों से मिले डीएम
Updated Tue, 15 Aug 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। जाग्रति विहार एक्सटेंसन-2 योजना में सोमवार को निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी समीर वर्मा, एसएसपी मंजिल सैनी, एसपी सिटी मान सिंह चौहान सहित प्रशासनिक एवं आवास विकास अधिकारी पहुंचे।
काजीपुर व सराय काजी के किसान कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष रोहित गुर्जर के नेतृत्व में वहां पहुंचे। रोहित गुर्जर ने जिलाधिकारी से कहा कि हमारी जमीन का अभी तक भुगतान नही हुआ। जमीन अभी किसानों के कब्जे में है। जिस पर किसान खेती कर रहे है। किसान आवास विकास से बढ़े हुए प्रतिकर की मांग कर रहे है। ऐसे में किसानों का भुगतान दिए बिना जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जा सकता। किसानों से इस संबंध में बात कर मामले का हल निकाला जाए। जिस पर जिलाधिकारी ने किसानों से वार्ता करने के बाद ही फैसला लेने का आश्वासन दिया। किसान और आवास विकास के अधिकारी 19 अगस्त को एडीएम-ई के कार्यालय पहुंचेंगे। दोनों के कागजात देखने के बाद ही अब इसमें आगे कोई फैसला लिया जाएगा। इस मौके पर भारत भड़ाना, विनोद कुमार, तुलसीदास, अक्षय भड़ाना, मंजू, जयपाल, बिजेपाल, सागर सिंह, बिल्लू सिंह, बिजेंद्र, देशराज आदि किसान मौजूद रहे।