फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   101 free health camps will be organised in Seva Bastis: Dr. Virottam Tomar

सेवा बस्तियों में लगेंगे 101 निशुल्क स्वास्थ्य शिविर : डॉ. वीरोत्तम तोमर

Fri, 10 Apr 2026 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
101 free health camps will be organised in Seva Bastis: Dr. Virottam Tomar
मेरठ..कंवलजीत..केशव भवन स्थित विश्व संवाद केंद्र में आंबेडकर जयंती व मातादीन बाल्मीकि जयंती पर
- स्वतंत्रता सेनानी मातादीन वाल्मीकि के नाम से होगा स्वास्थ्य सेवा यात्रा का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन (एनएमओ) और सेवा विभाग की ओर से 12 अप्रैल को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मातादीन वाल्मीकि स्वास्थ्य सेवा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। डॉ. अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में मेरठ महानगर में सेवा बस्तियों में 101 निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होंगे। इस बार पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
सूरजकुंड रोड स्थित केशव भवन में शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में आरएसएस के सह विभाग संघचालक विनोद भारतीय, नेशनल मेडिकल ऑर्गेनाइजेशन के प्रांत संरक्षक डॉ. वीरोत्तम तोमर, प्रांत कोषाध्यक्ष डॉ. उमंग अरोरा, महानगर अध्यक्ष डॉ. एमके बंसल, महानगर सचिव डॉ. विजय सिंह, सह सचिव डॉ. चारु गर्ग और आरएसएस के महानगर प्रचार प्रमुख संजीव गर्ग ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुबह दस से दोपहर एक बजे तक लगने वाले शिविरों में मरीजों को निशुल्क परामर्श और दवाओं का वितरण होगा। इन शिविरों में एनएमओ के 250 डॉक्टर, 500 पैरामेडिक्स तथा 10000 से अधि आरएसएस के स्वयंसेवक रहेंगे। शिविरों में एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, सुभारती मेडिकल कॉलेज, एनसीआर मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि एक दिन में 101 चिकित्सा शिविर आयोजित होना अभूतपूर्व कार्य है। मेरठ प्रांत में मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद, नोएडा, मुरादाबाद, हापुड़, बिजनौर, सहारनपुर आदि स्थानों पर 150 से अधिक चिकित्सा शिविर लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed