{"_id":"58e0040e4f1c1bb01064005d","slug":"100-days-24-hours-work-people-rest","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 दिन, 24 घंटे काम, जनता करे आराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 दिन, 24 घंटे काम, जनता करे आराम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस की साख और प्रतिष्ठा सुधारने के लिए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के निर्देश पर एक अप्रैल से पुलिस का 100 डेज प्लान लागू हो गया। शनिवार सुबह चार बजे से जिले में निर्धारित प्लान के तहत पुलिस ने काम किया। एसएसपी द्वारा तैयार किये गये प्लान में सिपाही से लेकर एसपी तक की जिम्मेदारी तय की गई है। इसके लिए प्रत्येक थाना स्तर पर एक एक दरोगा के नेतृत्व में चार चार टीमें भी गठित कर दी गई हैं।
पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने शासन के आदेश पर सभी जिलों के कप्तानों से पुलिस का 100 डेज का प्लान मांगा था। एसएसपी के आदेश पर जिले में प्लान तैयार किया गया है। प्लान को थाना स्तर पर तैयार करके सिपाही से लेकर थानेदार को पूरी तरह से जिम्मेदारी सौंपी गई है। लेकिन सीओ और एसपी की भी दिन की जिम्मेदारी निर्धारित कर दी गई है। थानों और चौकियों पर रजिस्टर बनाये गये हैं। डेस्क ऑफिस पीड़ित लोगों की समस्या, पता, मोबाइल नंबर भी दर्ज करेंगे। लागू किये गये प्लान में महिला व छात्राओं की सुरक्षा, सफाई व्यवस्था, पुलिस का व्यवहार प्राथमिकता पर रखे गए हैं।
ये है प्लान
सुबह चार बजे से थाना स्तर पर धार्मिक स्थलों की चेकिंग।
सात बजे से स्कूल, कॉलेज और डिग्री कॉलेजों के बाहर छात्राओं को लेकर सुरक्षा।
सुबह नौ बजे से ट्रैफिक व्यवस्था के लिए अलग-अलग प्वाइंटों पर ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी।
दस बजे से बैंक, डाकघर, और यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ड्यूटी।
दस से 12 बजे तक थानेदार, सीओ, एडिशनल एसपी अपने ऑफिस में शिकायतों को सुनेंगे।
दस बजे से पुलिस की जीप, फैं टम क्षेत्र में राउंड पर रहेंगी।
12 बजे प्वांइट बदलकर यातायात व्यवस्था और स्कूल कॉलेजों के बाहर चेकिंग।
दोपहर दो बजे से मुख्य चौराहों और प्वाइंटों पर चेकिंग।
शाम चार बजे से बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर चेकिंग।
शाम छह बजे से थाना प्रभारी, सीओ, एसपी क्षेत्र में पैदल मार्च करेंगे।
रात्रि आठ बजे से बैरियर लगाकर हाईवे, और मुख्य मार्गों पर चेकिंग।
रात्रि दस बजे से दो बजे गिरफ्तारी और वांछितों के लिए दबिश।
रात्रि दो बजे से तड़के चार बजे पीआरवी, थाने की जीप, फैंटम गश्त करेंगी।
सप्ताह का प्लान
दिन के प्लान के अलावा सप्ताह का प्लान भी तैयार किया गया है। जिसमें सीओ, थाना प्रभारी अतिक्रमण, अवैध शराब और निर्धारित प्लान को देखकर पुलिस अलग से काम करेगी। जिसमें सिपाही, चौकी इंचार्ज, दरोगा, थाना प्रभारी और सीओ से अपराध की घटनाओं को लेकर भी समीक्षा की जाएगी। हर रोज रात्रि 12 बजे प्रत्येक थाने में मीटिंग होगी। मीटिंग के लिए सीओ, एडिशनल एसपी और एसएसपी भी किसी भी थाने में जा सकते हैं।
विज्ञापन
व्हाट्स एप ग्रुप पर जानकारी
सभी थाना प्रभारी, सीओ, एडिशनल एसपी दिन की सभी गतिविधियों और किए गये कार्य की जानकारी कप्तान को व्हाट्स एप ग्रुप में फोटो के साथ भेजेेंगे। अपराध की घटनाओं को लेकर सुबह छह बजे एसएसपी इसी ग्रुप में प्लानिंग भी भेजेंगे।