फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   100 Crore Vaccination: Three lakh 30 thousand 399 people did not get second dose in Meerut, Mega vaccination continues

100 Crore Vaccination: मेरठ में तीन लाख 30 हजार 399 लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज, मैगा टीकाकरण जारी 

Thu, 21 Oct 2021 01:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 21 Oct 2021 01:42 PM IST
सार

मेरठ में कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगवाने का लोगों में उत्साह कम होता जा रहा है। जिले में अभी भी 3 लाख 30 हजार 399 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों डोज नहीं लगवाई हैं।

विज्ञापन
100 Crore Vaccination: Three lakh 30 thousand 399 people did not get second dose in Meerut, Mega vaccination continues
मेरठ में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में कोरोना से बचाव के लिए मैगा टीकाकरण जारी है। हालांकि अभी तक जिले के तीन लाख से ज्यादा लोगों ने कोरोना की दूसरी डोज नहीं लगवाई है। बुधवार को 12572 लोगों ने टीकाकरण कराया। गुरुवार यानी आज 138 बूथों पर 43300 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। जिले में अब तक 7 लाख 61 हजार 773 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। वहीं अभी तीन लाख से ज्यादा लोगों ने अभी दूसरी डोज नहीं लगवाई है। 

विज्ञापन


कोरोना का एक मरीज मिला 
बुधवार को 3503 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का एक मरीज मिला। छह केस सक्रिय हैं, जिनमें तीन अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि तीन घर पर इलाज करा रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नियमों की अनदेखी: मेरठ में मोदी रबड़ ने बेच डाली सीलिंग की 117 एकड़ जमीन, तीन आईएएस करेंगे जांच 

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन लाख 30 हजार 399 लोगों ने नहीं लगवाई दूसरी डोज 
कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज लगवाने का लोगों में उत्साह कम होता जा रहा है। जिले में अभी भी 3 लाख 30 हजार 399 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दोनों डोज नहीं लगवाई हैं, इनके सिर्फ पहली डोज लगी हुई है। दोनों डोज लगने के बाद ही टीकाकरण पूर्ण माना जाता है।

सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन ने बताया कि कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने वाले 64665 और कोविशील्ड की दूसरी डोज लगवाने 265734 हैं। 

टीकाकरण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण पूरा हो सके। अब तक 7 लाख 53 हजार 21 लोग दोनों डोज लगवा चुके हैं। पहली डोज लगवाने वालों की संख्या 17 लाख 17 हजार 130 है। मंगलवार को 144 बूथों पर 11254 लोगों ने टीकाकरण कराया। बुधवार को 43330 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया। इसके लिए 121 बूथ बनाए गए। मैगा टीकाकरण किया जा रहा है।

कोरोना का एक मरीज मिला 
बुधवार को 3503 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का एक मरीज मिला। सात केस सक्रिय हैं, जिनमें तीन अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि तीन घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं। जिले में अब तक कोरोना के 66030 मरीज मिल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed