{"_id":"6af1dcf7cee32700120649ea","slug":"10-people-sustained-burns-from-bursting-firecrackers-on-diwali-meerut-news-c-28-1-bpt1003-161981-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: दिवाली पर पटाखे जलाने पर 10 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: दिवाली पर पटाखे जलाने पर 10 झुलसे
Mon, 09 Nov 2026 08:17 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
-बड़ौत में छह तो बागपत में चार लोग झुलसने पर उपचार कराया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। दिवाली पर पटाखे जलाने पर बागपत, बड़ौत, बड़ौली और बिजरौल गांव में दस से अधिक लोग झुलस गए। इन सभी को उपचार के लिए सीएचसी व निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
दिवाली पर नगर के गांधी रोड के विपिन जैन व प्रदीप पटाखे जला रहे थे। बताया कि पटाखा नहीं जलने पर दोबारा से जलाने के लिए उसके पास गए तो अचानक पटाखा फटने से दोनों झुलस गए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। गुराना रोड के राजीव पटाखा हाथ में फटने से घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा बड़ौली के प्रवीण, राजीव अनार बम छुड़ाते समय हाथ पर बारूद की चिंगारी गिरने से घायल हो गए। जिन्हें बड़ौत में एक निजी चिकित्सक के यहां पर भर्ती कराया गया।
बिजरौल गांव में थैले में रखे पटाखों आग लगने से पटाखे फटने शुरू हो गए। जिनकी चपेट में आकर पैर में जलता पटाखा लगने से रवि घायल हो गए, जिन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं सीएचसी अधीक्षक विजय कुमार का कहना है कि पटाखे जलाने के दौरान घायल जो लोग सीएचसी पर आए थे, उन्हें उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं बागपत में राजेश व बिरम पटाखे जला रहे थे तो अचानक फटने से उनके हाथ पर चिंगारियां लग गई, जिससे वह झुलस गए। उनका निजी चिकित्सक के पास उपचार कराया गया। पुराने कस्बे में आकिल ने रॉकेट छोड़ने के लिए हाथ में पकड़कर जलाया तो उनका हाथ जल गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि उपचार करके उनको छुट्टी दे दी गई।