फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: 10 new patients of black fungus were found, 18 patients had to be admitted in Kovid block

कोरोना : नहीं थम रहा ब्लैक फंगस का खतरा, फिर मिले 10 नए मरीज, लोगों में दहशत

Fri, 04 Jun 2021 04:00 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 04 Jun 2021 04:00 PM IST
सार

यहां ब्लैक फंगस का खतरा थम नहीं रहा है। लगातार मरीज मिलने से लोगों में दहशत है। यहां फिर से ब्लैक फंगस के 10 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन
Meerut News: 10 new patients of black fungus were found, 18 patients had to be admitted in Kovid block
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में ब्लैक फंगस के 10 और नए मरीज मिले हैं। अब तक कुल 230 मरीज मिल चुके हैं। वहीं आठ मरीजों की छुट्टी हुई है। इस तरह अब तक 85 मरीजों की छुट्टी हो चुकी है। अब 127 सक्रिय मामले हैं। जिले में अब तक 18 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में 103 मरीजों का इलाज चल रहा है। 13 मरीज कोविड पॉजिटिव और 90 निगेटिव हैं। इनमें से 21 मरीज आईसीयू में गंभीर अवस्था में हैं। काला फंगस ( म्यूकर माइकोसिस) के 16 मरीजों का सफल ऑपरेशन किया जा चुका है। मेडिकल में ब्लैक फंगस के मरीजों के लिए 100 बेड का वार्ड तैयार किया गया था, वह अब फुल हो चुका है। वहीं कोविड-19 ब्लाक में व्यवस्था करनी पड़ी है। 18 मरीज वहां पर भर्ती किए गए हैं। यहां कोरोना के 40 मरीज भर्ती हैं। यहां 250 बेड की व्यवस्था है।
विज्ञापन


प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार का कहना है कि ब्लैक फंगस के कोविड पॉजिटिव और नॉन कोविड मरीजों को अलग- अलग रखा गया है। कोरोना के मरीजों में ब्लैक फंगस का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। संक्रमित मरीज लगातार मिल रहे हैं। दोनों तरह के मरीजों को अलग- अलग कमरे में व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के 44 मरीज मिले, छह की मौत
कोरोना के 44 नए मरीज मिले हैं, जबकि छह की मौत हो गई। चार मौत निजी अस्पतालों में और दो की मौत मेडिकल कॉलेज में हुई है। गुरुवार को 8253 सैंपलों की जांच हुई। अब जनपद में 1597 सक्रिय मामले हैं। इनमें से 294 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 681 होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 65486 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमण से 789 लोगों की मौत दिखा रहा है। 147 मरीजों की छुट्टी हुई है। अब तक 55409 की छुट्टी हो चुकी है। गांवों में भी कोरोना कम होने लगा है। 2932 लोगों की जांच की। 20 कोरोना पॉजिटिव निकले। 434 देहात में एक्टिव केस हैं। 146 को मेडिकल किट बांटी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed