फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 new dengue patients found, 286 active cases

डेंगू के 10 नए मरीज मिले, सक्रिय केस 286

Wed, 10 Nov 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
10 new dengue patients found, 286 active cases
डेंगू के 10 नए मरीज मिले, सक्रिय केस 286
विज्ञापन

मेरठ। डेंगू के मंगलवार को 10 नए मरीज मिले हैं। अब तक मरीजों की कुल संख्या 1491 हो गई है। इनमें से 1205 मरीज ठीक हो चुके हैं। 286 सक्रिय केस हैं, जिनमें 69 अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 217 घर पर रहकर इलाज करा रहे हैं।
नए मरीज कैंट, कंकरखेड़ा, जयभीमनगर, कंकरखेड़ा, मकबरा डिग्गी, नंगला बट्टू, पल्हेड़ा, शकूरनगर और मवाना के रहने वाले हैं। इस सीजन में अब तक कंकरखेड़ा में 109 मरीज मिल चुके हैं। इससे ज्यादा मलियाना में 121 मरीज मिले हैं। अब तक देहात में 692 और शहरी क्षेत्र में 799 मरीज मिल चुके हैं। दूसरी तरफ, मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में वायरल बुखार, खांसी और जुकाम के मरीजों की भरमार है। ओपीडी में मरीजों की कतारें लग रही हैं।
विज्ञापन

15614 लोगों ने लगाया टीका
मेरठ। जिले में मंगलवार को 143 बूथों पर 15614 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया। बुधवार को 126 बूथों पर 28850 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 18 साल से ज्यादा उम्र के 2626057 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इनमें से अभी तक 17 लाख 86 हजार 382 लोगों के पहली डोज लग चुकी है, इनमें से ही 8 लाख 86 हजार 744 लोगों को दोनों डोज लग चुकी हैं। तीन लाख से ज्यादा लोग ऐसे हैं, जिनका दूसरी डोज लगवाने का समय पूरा हो चुका है, लेकिन उन्होंने डोज नहीं लगवाई है। जिले में अभी तक 8 लाख 39 हजार 675 लोग ऐसे हैं, जिन्होंने एक भी डोज नहीं लगवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4252 सैंपलों की जांच, कोई मरीज नहीं मिला
मेरठ। जिले में मंगलवार को 4252 सैंपलों की जांच की गई, जिनमें कोरोना का कोई मरीज नहीं मिला। चार मरीज सक्रिय हैं। दो संक्रमित अस्पताल में भर्ती हैं और दो होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 66042 लोग संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed