फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 more people gave a tahrir to cut their pockets, went to attend the welcome program of Minister of State Dinesh Khatik

10 और लोगों ने जेब कटने की दी तहरीर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक के स्वागत कार्यक्रम में गए थे शामिल होने

Fri, 01 Oct 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
10 more people gave a tahrir to cut their pockets, went to attend the welcome program of Minister of State Dinesh Khatik
10 और लोगों ने जेब कटने की दी तहरीर, राज्यमंत्री दिनेश खटीक के स्वागत कार्यक्रम में गए थे शामिल होने
विज्ञापन

मवाना। विधायक दिनेश खटीक के राज्यमंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर स्वागत के लिए जुटी भीड़ का लाभ उठाकर जेब कतरों ने 35 लोगों की जेब साफ कर दी। बृहस्पतिवार को 10 और लोगों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस पकड़कर दिए गए तीन जेब कतरों से पूछताछ में जुटी है।
विधायक दिनेश खटीक राज्यमंत्री बनने के बाद बुधवार को पहली बार नगर में पहुंचे थे। उनके स्वागत कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों के लोग काफी संख्या में उमड़ पड़े थे। पूरा मवाना भाजपा के रंग में रगा था। दिनेश खटीक के काफिले के साथ काफी तादाद में भीड़ पैदल चल रही थी। इसी का लाभ जेब कतरों ने उठाया। लगभग 35 लोगों की जेब पर हाथ साफ किया तथा एक दर्जन के मोबाइल भी उड़ा लिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को फलावदा निवासी सुखांश ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी जेब से किसी ने पर्स मार लिया। जिसमें पांच हजार रुपये, पैन कार्ड, एटीएम, डीएल था। योगेंद्र, जितेंद्र, सरदार सिंह, प्रवीण, सुरेंद्र प्रधान, आकाश, मोहित, गौरव, उदयवीर की जेब से पर्स साफ किया। सभी के पर्स में अच्छी खासी नकदी थी, एटीएम कार्ड आदि थे। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। वहीं, पकड़कर दिए गए तीन जेबकतरों से पूछताछ की जा रही है। जिन्होंने अपने और साथियों के नाम-पते बताएं हैं। जिनको गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed