{"_id":"57e832c24f1c1b56125743cb","slug":"10-days-to-10-months-tdpaaga-chikungunya-pain","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकनगुनिया से पीड़ितों को 10 दिन से 10 माह तक तड़फाएगा शरीर का दर्द, मरीज रहे सावधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकनगुनिया से पीड़ितों को 10 दिन से 10 माह तक तड़फाएगा शरीर का दर्द, मरीज रहे सावधान
अरुण चट्ठा/मेरठ
Updated Mon, 26 Sep 2016 04:21 PM IST
विज्ञापन
स्टैथस्कोप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चिकनगुनिया से पीड़ित मरीजों को दस दिन से लेकर दस महीने तक शरीर का दर्द परेशान कर सकता है। खासकर उन लोगों के शरीर पर ज्यादा असर करेगा, जिन्हें पहले कभी हड्डी में चोट लग चुकी है। ऐसे मरीज सावधान रहें, अधिक परेशानी होने पर चिकित्सक की सलाह जरूर लें। क्योंकि अधिक दर्द से नसों पर विपरित असर पड़ सकता है।
चिकनगुनिया से पीड़ित मरीज अगर ठीक भी हो जाते हैं तो उनके हाथों व पैरों में दर्द नहीं जाता। 30 से 40 फीसदी मरीजों के पैरों में तेज दर्द के साथ सूजन की शिकायत है। ऐसे मरीज हड्डी रोग विशेषज्ञ के पास पहुंच रहे हैं। ऐसे केस में कुछ का एक्सरे भी कराया गया। मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. ज्ञानेश्वर टांक का कहना है कि एक्सरे में सब कुछ सामान्य आता है, लेकिन मरीज को तेज दर्द और सूजन है। मरीजों से बात करने पर पता चला कि उन्हें दर्द व सूजन वाली जगह पर पहले भी चोट लग चुकी है। रिसर्च भी बताती है कि उन मरीजों को ज्यादा दर्द और सूजन होती है, जिन्हें पहले किसी भी कारण से चोट लगी है।
नसों को हो सकता है नुकसान
डॉ. ज्ञानेश्वर टांक का कहना है कि तमाम रिसर्च बताती हैं कि ऐसे केस में हाथ व पैरों में दर्द 10 दिन से लेकर 10 महीने तक रह सकता है। अभी तक हमारे पास जो केस आ रहे हैं, उनमें पांच हफ्तों के बाद भी दर्द से राहत नहीं है। ऐसे मरीज इसे नजरअंदाज न करें। क्योंकि ज्यादा सूजन आने पर हड्डी के साथ नसों को भारी नुकसान होता है, जिससे नसों में दर्द की समस्या खड़ी हो सकती है। इसलिए चिकित्सक की सलाह से उपचार लें।
विज्ञापन
बर्फ से करें सिकाई
ऐसे मरीज जिन्हें हाथों या पैरों में चिकनगुनिया के बाद दर्द व सूजन की शिकायत हैं वो पैरासिटामोल लें। डॉ. ज्ञानेश्वर कहते हैं कि 625 एमजी या फिर उससे ऊपर की पैरासिटामोल मरीज को दी जा सकती है। इसके साथ ही ज्यादा सूजन है तो फिर बर्फ से सिकाई के अलावा भरपूर आराम करें।