फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 crore rupees will change the image of Ramlila Maidan

Meerut News: रामलीला मैदान की 10 करोड़ से बदलेगी तस्वीर

Thu, 23 Apr 2026 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
10 crore rupees will change the image of Ramlila Maidan
सुधा खटीक चेयरपर्सन हस्तिनापुर फोटो खबर दस करोड़ से संवरेगा रामलीला मैदान
- भव्य बनेगा रामलीला मैदान, कायाकल्प से लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। ऐतिहासिक नगरी के बीचों-बीच स्थित श्री रामलीला मैदान को अब भव्य स्वरूप देने की दिशा में नगर पंचायत ने कदम बढ़ा दिए हैं। सरकार की अनुमति मिलते ही करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से मैदान में विकास कार्य शुरू कर दिए गए हैं।
करीब एक हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में फैला यह मैदान वर्षों से धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों का केंद्र रहा है। यहां प्रतिवर्ष रामलीला मंचन के साथ ही दुर्गा पूजा, गणेश चतुर्थी समेत विभिन्न महोत्सव आयोजित होते हैं। अब इसके जीर्णोद्धार से न केवल आयोजनों की भव्यता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा पहले चरण में पूरे मैदान को सीसी (कंक्रीट) कराने की योजना है। हाल ही में बनाए गए भव्य हॉल को भी विकसित किया जा रहा है, जिससे बड़े कार्यक्रमों का आयोजन सुचारु रूप से हो सके। परियोजना के तहत मैदान में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक अनुष्ठानों के लिए नि:शुल्क मिलेगा परिसर

विकसित होने के बाद रामलीला मैदान और इसमें बने हॉल का उपयोग कस्बे के लोग धार्मिक अनुष्ठानों के लिए निशुल्क कर सकेंगे। सभी आवश्यक व्यवस्थाएं नगर पंचायत की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी। - सुधा खटीक, चेयरपर्सन, नगर पंचायत, हस्तिनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed