पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत सात लोगों पर गैंगस्टर लगाने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश में सराय बहलीम कोतवाली सहित कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला।
वहीं, पुलिस ने परिवार सहित याकूब का लुकआउट जारी करने के बाद उनके बैंक खातों को खंगालना शुरू कर दिया। पुलिस के मुताबिक, याकूब, संजीदा, इमरान, फिरोज, मैनेजर मोहित त्यागी, मुजीब और फैजान के 10 बैंक खाते मिले हैं। इनमें जमा रकम के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
2 of 7
हाजी याकूब पर शिकंजा।
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने बताया कि पूर्व मंत्री हाजी याकूब की मीट फैक्टरी का एक बैंक खाता अलग है, उसका पहले ही रिकॉर्ड खंगालकर सीज कराया जा चुका था।
3 of 7
हाजी याकूब की फैक्टरी
- फोटो : amar ujala
पुलिस का दावा है कि अरबों की संपत्ति चिह्नित हो चुकी है। इसे जब्त करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस ने विदेशों तक फैले कारोबार के बारे में भी जानकारी जुटाई है। साढे़ सात माह से फरार याकूब कुरैशी और उनके दोनों बेटे भूमिगत हैं।
4 of 7
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं)
- फोटो : अमर उजाला
वहीं 50-50 हजार का इनाम होने के बाद भी पुलिस, एसटीएफ और अन्य एजेंसी उनको गिरफ्तार नहीं कर सकी, जबकि याकूब के बेटे फिरोज को कई बार कोतवाली और लिसाड़ीगेट में घूमते लोगों ने देखा है। करीब एक माह पहले लिसाड़ीगेट में फिरोज की पुलिस ने घेराबंदी कर ली थी, लेकिन वह अपनी गाड़ी छोड़कर भाग गया।
5 of 7
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं)
- फोटो : amar ujala
बताया गया कि गुरुवार को हाजी याकूब, उसके परिवार पर गैंगस्टर का मुकदमा खरखौदा थाने में दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस गैंगस्टर 14(ए) के तहत याकूब की संपत्तियां चिह्नित कर रही हैं।