फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   10 accused arrested in Bajot, force deployed

बाजोट में फोर्स तैनात,दस गिरफतार

Thu, 16 Apr 2020 01:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
10 accused arrested in Bajot, force deployed
बाजोट में 10 आरोपी गिरफ्तार, फोर्स तैनात
विज्ञापन

परतापुर। बाजोट गांव में मंगलवार रात डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर निकाली जा रही शोभायात्रा के दौरान रंजिश के चलते दो गुटों के बीच हुए पथराव व मारपीट हो गई थी। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों का गंभीर धाराओं में चालान किया गया है। एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात की गई है।
बाजोट गांव में तीन दिन पहले बच्चों के विवाद में दो गुटों में बहस हो गई थी। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे निकल आए थे और पथराव भी हुआ था, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे, लेकिन उस समय मामले को शांत कर दिया गया था। मंगलवार रात जब डॉ भीमराव आंबेडकर जयंती पर शोभायात्रा निकाली जा रही थी तो रंजिश के चलते एक गुट ने दूसरे गुट से शोभायात्रा को दूसरे रास्ते से ले जाने को कहा, जिस पर विवाद हो गया था। इस दौरान डॉ आंबेडकर की प्रतिमा भी टूट गई थी।
विज्ञापन

बुधवार को पुलिस ने प्रतिमा ठीक कराने के बाद माहौल खराब करने के मामले में दोनों पक्षों के आरोपी सतेंद्र पुत्र चरण सिंह, सोहनलाल पुत्र धर्मपाल, जोनी पुत्र धर्मपाल, गौरव पुत्र प्रेमचंद, बिंदर पुत्र कृष्ण, रोबिन पुत्र राकेश, अरुण पुत्र महेंद्र, विशाल पुत्र अरुण, रीतू पुत्र सुरेश, अंकुर पुत्र संजीव निवासी बाजोट को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ महामारी व आपदा अधिनियम सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गई है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
- चक्रपाणि त्रिपाठी, सीओ ब्रह्मपुरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed