फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   1.23 lakh farmers of the city are awaiting loan apology

शहर के 1.23 लाख किसान कर रहे ऋण माफी का इंतजार

Fri, 18 Aug 2017 12:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 18 Aug 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
1.23 lakh farmers of the city are awaiting loan apology
किसानों को कर्जमाफी का इंतजार

जिले के 1.23 लाख किसान एक लाख तक के फसली ऋण माफी के दायरे में आ रहे हैं। पहले चरण में 39 हजार किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इनके सत्यापन का काम आखिरी चरण में है। 

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने दो हेक्टेयर जमीन वाले किसानों का मार्च 2016 तक बकाया एक लाख रुपये का फसली ऋण माफ करने की घोषणा की थी। बैंकों ने अपने यहां के पात्र किसानों की डिटेल प्रदेश सरकार द्वारा बनाए गए पोर्टल पर डाल दी है। जिला कृषि अधिकारी प्रमोद सिरोही के अनुसार जिले में कुल एक लाख 23 हजार 217 किसान ऋण माफी के दायरे में आ रहे हैं। जिन्हें तीन चरणों में ये लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन


पहले चरण में 39 हजार 316 ऐसे किसानों को इसका लाभ मिलेगा, जिन्होंने अपने आधार नंबर को अपने बैंक एकाउंट से लिंक करा लिया है। इन किसानों का सत्यापन कार्य अंतिम चरण में है। जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में एनआईसी में इसका काम तेजी से चल रहा है। संभवत: सितंबर के पहले सप्ताह में इन लोगों को ऋण माफी के प्रमाण पत्र मिलेंगे। शासन स्तर से जिले की डेट आएगी। दूसरे और तीसरे चरण में भी लगभग 40-40 हजार किसानों को लाभांवित करने की योजना है, लेकिन प्रयास है कि सभी का सत्यापन पूरा कर दूसरे चरण में ही लाभांवित कर दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

1.23 lakh farmers of the city are awaiting loan apology
किसान

कृषि अधिकारी के अनुसार ऋण माफी के दायरे में आने वाले किसानों के यहां लेखपाल जाएंगे और सत्यापन करने के बाद उनसे स्व: घोषणा पत्र भरवाकर लेंगे। इसमें किसान का नाम, उसकी जमीन आदि के बारे में जानकारियां ली जाएंगी। देखा जाएगा कि जिस किसान के नाम लोन है वह जीवित भी है या नहीं। कई बिंदुओं की जानकारी इसमें दर्ज होगी।

जिन किसानों ने अपना आधार नंबर बैंक खातों में लिंक नहीं कराया हैं वे तुरंत करा लें।
ऐसा करने में उनके सत्यापन में आसानी हो जाएगी और प्राथमिकता पर उनका काम होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed