फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut: Rapid train will come to Shatabdi Nagar station next month

Meerut: शताब्दी नगर स्टेशन तक अगले महीने आएगी रैपिड ट्रेन, जानें किस अधिकारी की मंजूरी के बाद शुरू होगा संचालन

Fri, 14 Mar 2025 12:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Fri, 14 Mar 2025 12:25 PM IST
सार

शॉप्रिक्स मॉल के सामने शताब्दी नगर स्टेशन तक होली तक भी रैपिड का संचालन नहीं हो सका। विभिन्न तकनीकी समस्याओं को दूर किया जा रहा है। उसके बाद ही संचालन शुरू होने की बात कही जा रही है।  

विज्ञापन
Meerut: Rapid train will come to Shatabdi Nagar station next month
नमो भारत रैपिड ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल के सामने शताब्दी नगर स्टेशन तक होली तक भी नमो भारत रैपिड ट्रेन का संचालन नहीं हो सका। अभी विभिन्न तकनीकी समस्याओं को दूर किया जा रहा है। इन्हें दूर करके ट्रेन संचालन सुचारु कर कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी का निरीक्षण कराया जाएगा। उनकी स्वीकृति के बाद ही संचालन संभव होगा। ऐसे में माना जा रहा है कि अब अप्रैल में ही नमो भारत ट्रेन का संचालन शताब्दीनगर तक संभव होगा। ट्रेन का ट्रायल रन भी रुक-रुक कर हो रहा है।
विज्ञापन

मेरठ साउथ से शताब्दीनगर तक नमो भारत रैपिड ट्रेन का ट्रायल रन 80 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से किया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने पांच जनवरी से दिल्ली के न्यू अशोक नगर से आनंद विहार होते हुए मेरठ साउथ तक शुभारंभ कर ट्रेन का संचालन शुरू कराया था। अब शताब्दीनगर तक ट्रेन का संचालन संभव है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले होली तक ट्रेन संचालन के कयास लगाए जा रहे थे लेकिन अभी तक पूरी तरह से तकनीकी खामियां दूर नहीं हुई हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि अप्रैल में ही ट्रेन शताब्दी नगर स्टेशन तक चल सकेगी।
 
विज्ञापन

मेरठ साउथ स्टेशन रैपिड कॉरीडोर का शहर में पहला स्टेशन है। यह स्टेशन शहर के केंद्र के रूप में विकसित होना है। यहां न केवल शहर के बल्कि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां सबसे बड़ी पार्किंग बनाई गई है। दो भाग में बनी पार्किंग में 1200 वाहन खड़े किए जा सकते हैं। शताब्दीनगर में 800 वाहन खड़े करने की क्षमता की पार्किंग बनाई जा रही है। शताब्दीनगर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क के दोनों ओर दो प्रवेश-निकास द्वार निर्मित किए गए हैं। छह किलोमीटर के इस अतिरिक्त खंड में शताब्दीनगर नमो भारत स्टेशन के अलावा परतापुर और रिठानी के दो मेट्रो स्टेशन भी होंगे। 
 

बेगमपुल अंडरग्राउंड स्टेशन बन रहा है, जहां सिविल काम 90 फीसदी तक पूरा करने का दावा किया जा रहा है। अब तक तकनीकी कमियों को दूर कर कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी का निरीक्षण होगा, उनकी स्वीकृति के बाद ही ट्रेन का संचालन शुरू होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed