{"_id":"67cf359d186a9e94ee05b9aa","slug":"meerut-politics-started-even-before-the-burial-of-janus-sajiddin-shafiqur-rahman-is-against-of-new-qazi-2025-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: मेरठ शहर काजी पर सियासत शुरू, कारी शफीकुर्रहमान बोले- किसी बच्चे को मुसलमानों पर नहीं थोप सकते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मेरठ शहर काजी पर सियासत शुरू, कारी शफीकुर्रहमान बोले- किसी बच्चे को मुसलमानों पर नहीं थोप सकते
Tue, 11 Mar 2025 12:26 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:26 AM IST
सार
शहर काजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन की आखिरी विदाई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। घर से लेकर कब्रिस्तान तक हुजूम रहा। वहीं कारी शफीकुर्रहमान ने प्रो. साजिद्दीन के बेटे डॉ. सालिकीन सिद्दीकी को शहर काजी बनाने का विरोध किया। उन्होंने जनाजा उठने तक का इंतजार नहीं किया।
विज्ञापन
जनाजे में उमड़ी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर काजी प्रोफेसर जैनुस साजिद्दीन की आखिरी विदाई में जनसैलाब उमड़ पड़ा। घर से लेकर कब्रिस्तान तक हुजूम रहा। देर रात शहर काजी के जनाजे में शहर के साथ ही गांव-देहात और आसपास के जनपदों से भी लोग मेरठ पहुंच गए। सड़कें भीड़ से पट गईं। गमजदा लोग नम आंखों से चिश्ती पहलवान कब्रिस्तान पहुंचे, जहां दफीना हुआ। वहीं कारी शफीकुर्रहमान ने प्रो. सालिकीन को नया शहर काजी बनाए जाने का विरोध कर दिया। इस संंबंध में एक वीडियो भी जारी किया।
विज्ञापन
कब्रिस्तान में भीड़ इस कदर थी कि बाहर काफी देर तक यातायात थमा रहा। कई थानों की पुलिस यातायात व्यवस्था में लगाई गई थी। लोगों ने उनके बेटे डॉ. सालिकीन सिद्दीकी को ढांढस बंधाकर अफसोस जाहिर किया। गली-कूचों से लेकर कब्रिस्तान तक लोग शहर काजी की सादगी और फकीराना अंदाज के किस्से एक दूसरे को सुनाकर गम का इजहार करते रहे। आसपास के रहने वाले बहुसंख्यक समाज के लोग भी उनसे खास लगाव रखते थे।
एक दिन पहले ही उन्होंने होली और रमजान का जुमा होने के कारण नमाज का वक्त देर से करने की घोषणा कर सभी इमाम से ऐसा करने का आग्रह किया था। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी उनकी प्रशंसा लगातार हो रही थी। परिवार को सांत्वना देने के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी भी शहर काजी के घर पहुंचे।
एक दिन पहले ही उन्होंने होली और रमजान का जुमा होने के कारण नमाज का वक्त देर से करने की घोषणा कर सभी इमाम से ऐसा करने का आग्रह किया था। उनके इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर भी उनकी प्रशंसा लगातार हो रही थी। परिवार को सांत्वना देने के लिए जिलाधिकारी और एसएसपी भी शहर काजी के घर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन