फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mayawati says Narendra Modi is not secular, SP men are terrorists

सपाइयों को गुंडा नहीं पसंद तो दहशतगर्द कहूंगी: माया

Wed, 17 Apr 2013 12:54 PM IST
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो
लखनऊ/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Apr 2013 12:54 PM IST
विज्ञापन
Mayawati says Narendra Modi is not secular, SP men are terrorists

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर सपा के साथ जुबानी जंग जारी रखी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा को अगर गुंडा शब्द पर ऐतराज है तो वह उन्हें भविष्य में ‘बेलगाम एवं दहशतगर्दी तत्व’ कहेंगी।

'जनता ने सजा दी, इसलिए मुलायम को नहीं भेजा जेल'


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि प्रदेश में अराजकता और जंगलराज के साथ सपाई गुंडों और बदमाशों का राज कायम है लिहाजा राज्यपाल और केंद्र को तत्काल प्रदेश सरकार को बर्खास्त कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्यपाल और केंद्र सरकार जब तक इस संबंध में कार्यवाही नहीं करेंगे, वह हर प्रेस कांफ्रेंस में अपनी यह मांग दोहराती रहेंगी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में गरीबों, इज्जतदार लोगों, शरीफ लोगों और मां-बहन-बेटियों का अमन-चैन के साथ जिंदगी बिताना मुश्किल हो गया है।

भविष्य में बसपा की सरकार बनती है तो इस किस्म के आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को कानून के तहत इतना सख्ती से तोड़ा जाएगा कि भविष्य में आपराधिक कृत्य करने से पहले कई बार सोचेंगे।
विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के बयान पर पलटवार करते हुए मायावती ने कहा कि सपा के एक साल के कार्यकाल में हर तरह के अपराध बढ़े हैं। जांच के नाम पर उगाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश की गंभीर घटनाओं पर सरकार घटना के मुख्य दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के बजाय उनकी मदद के लिए वहां के अफसरों को बदलकर उनके मनमाफिक अफसरों को भेज देती है।

ऐसा करके वह अपने बेलगाम, दहशतगर्द, अराजक असामाजिक तत्वों को बढ़ावा दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed