मदरसे से युवती के कॉल मामले में हैरत भरा खुलासा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के गांव फुलत के मदरसे का शिक्षक टेलीफोनिक लव और धोखे के बाद क्राइम का शिकार हो गया। तीन माह पूर्व मिस कॉल के जरिए शुरू हुई मोहब्बत के इस अंजाम का मौलवी ने अनुमान भी नहीं लगाया होगा। एक तरफ जहां उसे पुलिस जांच से जूझना पड़ रहा है, वहीं उसका मोबाइल और सिम भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
गांव फुलत के मदरसे में खुद को बंधक बनाने वाली युवती का मामला उलझता जा रहा है। पुलिस की जांच में फिलहाल मामला मोबाइल पर फर्जी नाम से प्यार और फिर फंसाने की कोशिश का निकलकर आ रहा है।
पुलिस के अनुसार मौलवी के मोबाइल पर तीन माह पूर्व मिस कॉल आई थी। मौलवी ने बैक कॉल की तो दूसरी तरफ से बोल रही युवती ने खुद को खेड़ी फिरोजाबाद निवासी पूजा पुत्री नागेंद्र बताया। इसके बाद से दोनों के बीच लगातार मोबाइल पर बातें होती रहीं। करीब पांच दिन पूर्व किसी बात को लेकर दोनों के बीच बात बिगड़ गई।
युवती ने किया था पुलिस को फोन
इसके बाद बुधवार को युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर खुद को मदरसे में बंधक बनाने की सूचना दे दी। एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि जांच में खेड़ी फिरोजाबाद में बताए गए नाम की कोई युवती नहीं मिली। इसके बाद उसकी मोबाइल आईडी भी फर्जी पाई गई है।
मौलवी के मोबाइल में युवती के मोबाइल नंबर से एसएमएस मिले हैं, लेकिन वे सभी प्रेम-प्रसंग से ही संबंधित हैं। उन्होंने बताया कि युवती के संबंध में जानकारियों जुटाई जा रही हैं। बहुत जल्द युवती का पता लगा लिया जाएगा, जिसके बाद उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया जाएगा।
जांच के लिए मौलवी का मोबाइल और सिम भी कब्जे में ले लिया गया है।