फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youths in a Bolero kidnapped a student; when the accused went to have tea and breakfast, she opened the door and ran away.

Mau News: बोलेरो सवार युवकों ने छात्रा का किया अपहरण, आरोपी चाय-नाश्ता करने गए तो दरवाजा खोलकर भागी

Tue, 24 Feb 2026 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youths in a Bolero kidnapped a student; when the accused went to have tea and breakfast, she opened the door and ran away.
रामपुर थाना क्षेत्र पटराव के पास से सोमवार की सुबह स्कूल जा रही छात्रा का बोलेरो सवार युवकों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों के मऊ में चाय-नाश्ते के लिए रुकने के दौरान छात्रा दरवाजा खोलकर भाग गई। किशोरी ने मऊ में रह रही मौसी को सूचना दी। इसके बाद परिजन मऊ पहुंचे और उसे घर ले आए। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रामपुर थाना क्षेत्र निवासी छात्रा (12) ने बताया कि वह रोज की तरह सोमवार को स्कूल जा रही थी। स्कूल के पास पहुंचने पर बोलेरो से आए एक युवक ने मधुबन जाने का रास्ता पूछा।
विज्ञापन

वह जब तक कुछ समझ पाती, तब तक गाड़ी से उतरे एक युवक ने पीछे से आकर उसके मुंह पर रुमाल रख दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो वह मऊ शहर में थी। बोलेरो सवार युवक चाय-नाश्ता करने के लिए उतरे, तो वह शोर मचाते हुए सड़क के दूसरी तरफ भाग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा के अपहरण की सूचना उसके पिता ने पुलिस को दी है। रामपुर थाने की दो टीम किशोरी की तलाश में जुटी थी। किशोरी तो मिल गई है, लेकिन अपहरण करने वाले युवक भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है। -इलामारन जी, एसपी मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article