फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   youths fishing in tamasa river ran away leaving the boat

तमसा नदी में मछली पकड़ रहे युवक नाव छोड़कर भागे

Sun, 10 Jul 2022 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jul 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
youths fishing in tamasa river ran away leaving the boat
कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नौसेमर स्थित बारह दुवरिया शिव मंदिर के प्रतिबंधित क्षेत्र में शनिवार की रात में कुछ लोग नाव में सवार होकर मछली पकड़ रहे थे। इन्हें देख मंदिर के पुजारी ने ग्रामीणों को सूचना दिया, जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो मछली पकड़ने वाले अपनी नावों को छोड़कर फरार हो गए। इसके पूर्व चोर मंदिर की दानपेटिका का ताला तोड़कर रुपये, घंटा और तांबे के बर्तन चुरा ले गए थे। पुजारी ने इसकी सूचना पुलिस को दिया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ने तीन नामजद लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

ग्राम सभा नौसेमर स्थित बारह दुवरिया प्राचीन शिवमंदिर के पास स्थित तमसा नदी में कुछ दुरी तक मछली या किसी प्रकार का शिकार करना प्रतिबंधित है। शनिवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे तीन युवक नाव में सवार होकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान मंदिर के पुजारी की नींद खुल गई। उन्होंने प्रतिबंधित क्षेत्र से मछली पकड़ते देख इसकी सूचना ग्रामीणों को दिया। ग्रामीणों को आते देख तीनों युवक अपनी नाव को छोड़कर कर भाग गए। इसके बाद ग्रामीणों ने जब मंदिर में देखा मंदिर के दान पेटिका का ताला टूटा था और उसके अंदर के रुपये गायब थे। मंदिर का घंटा और तांबे के बर्तन भी गायब था। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष गुलाब यादव ने तीन नामजद लोगों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed