मऊ। भारतीय सेना के तीनों अंगों में युवाओं की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के फैसले का स्वागत किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस योजना से तीनों सेनाओं में युवाओं की भागदीरी बढ़ेगी।
कोरोना संक्रमण काल में सेना में भर्ती प्रक्रिया बद होने से सेना में जाने के लिए तैयारी कर रहे युवाओं में निराशा का माहौल था। लेकिन अब सरकार की तरफ से अग्निपथ योजना पेश किए जाने के बाद उनमेें उत्साह है। सेवानिवृत्त सूबेदार नमो नारायन त्रिपाठी का कहना है कि केंद्र सरकार की तरफ से पेश की गई अग्निपथ योजना युवाओं के हित में है। युवा देश की मुख्य धारा से जुड़ेंगे और उनमें राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होगी। तीनों सेनाओं में अग्निवीर युवाओं की भागीदारी भी बढ़ेगी। सेवानिवृत्त सूबेदार एफके गोस्वामी ने बताया कि अग्निपथ भर्ती योजना के तहत युवा चार साल की अवधि के लिए सेना में शामिल होकर देश की सेवा करेंगे। पिछले ढाई साल से बंद भर्ती प्रक्रिया से निराश युवाओं को अब योजना से बेहतर विकल्प मिल रहा है। युवाओं को नई तकनीकों से प्रशिक्षित किया जाएगा। फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के महुवी निवासी बृजेेश कुमार ने कहा कि चार वर्ष नौकरी करने के बाद युवाओं के पास इतना पैसा होगा कि वह नौकरी न मिलने पर खुद का कारोबार कर सकेंगे। मधुबन कस्बा निवासी अभिषेक यादव ने कहा कि सरकार के इस फैसले से सेना में एक नई उर्जा का संचार होगा। सेना युवा होगी तो नए जोश के साथ काम करेगी। साथ ही युवाओं में देशभक्ति की भावना जाग्रत होगी।

अभय यादव निवासी नन्दौर।सेना भर्ती की खबर में फोटो- फोटो : MAU

नमो नारायण तिवारी।पूर्व सूबेदार- फोटो : MAU

एफ के गोस्वामी।पूर्व सूबेदार- फोटो : MAU