फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth nuisance

सेनाभर्ती में जा रहे युवकों का हंगामा

Mon, 16 Feb 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Mon, 16 Feb 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
Youth nuisance
सेनाभर्ती में गाजीपुर जा रहे गोरखपुर के युवकों ने सेामवार को रोडवेज पर जमकर हंगामा मचाया। सैकड़ाें की संख्या में पहुंचे युवकों ने कई बसाें पर कब्जा कर लिया और गाजीपुर ले जाने की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होेने पर कई बसें के शीशे फोड़ दिए।
विज्ञापन



  वहीं, बस को गाजीपुर ले जाने की मांग को लेकर रोडवेज परिसर के बाहर ही आजमगढ़ मोड़-बालनिकेतन मार्ग जाम कर दिया।


बसों पर हुए पथराव की जानकारी होने के बाद शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे और किसी तरह से युवकों को शांत करा कर दो बसों में बैठाकर गाजीपुर के लिए रवाना कराया।
विज्ञापन



हंगामे के दौरान यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। गाजीपुर में मंगलवार को गोरखपुर जिले के युवकों की भर्ती होनी है।


इसके चलते गोरखपुर जिले के आसपास के क्षेत्रों के युवक गाजीपुर जाने के लिए सैकड़ों की संख्या में विभिन्न वाहनों से मऊ रोडवेज पहुंचे।


रोडवेज परिसर में पहुंचने के बाद किसी तरह से युवक बसों की छत और बसों में भरकर गाजीपुर के लिए गए। लेकिन सोमवार शाम को काफी युवकोें के एक साथ पहुंचने पर भर्ती में जा रहे युवकों ने रोडवेज परिसर में मौजूद सभी बसाें पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद वे सभी बसों को गाजीपुर ले जाने के लिए जिद करने लगे। चालकों के बसों को गाजीपुर न ले जाने के बाद नाराज युवकों ने रोडवेज के कई बसों पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए।



साथ ही बसों के गाजीपुर जाने की मांग को लेकर रोडवेज के गेट पर सड़क जाम कर दिया। जाम की जानकारी होने के बाद शहर कोतवाल देवेन्द्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हाेंने जाम कर रहे युवकों को समझाया और किसी तरह से दो बसों में ज्यादा से ज्यादा युवकों को बैठवा कर गाजीपुर के लिए रवाना कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed