{"_id":"5db586148ebc3e012c654a37","slug":"youth-killed-by-attacking-with-sharp-weapons-and-rad-in-mau","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊः मोबाइल देखने के विवाद में धारदार हथियार और राड से हमला कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊः मोबाइल देखने के विवाद में धारदार हथियार और राड से हमला कर युवक की हत्या
Sun, 27 Oct 2019 05:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 27 Oct 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
knife
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मऊ में शहर कोतवाली क्षेत्र के अलीनगर बड़ी कम्हरिया मुहल्ले में शनिवार रात मोबाइल देखने के विवाद में मनबढ़ों ने एक युवक की धारदार हथियार, चाकू और राड से हमला कर हत्या कर दी। वह माता-पिता का इकलौता पुत्र था। पुलिस ने नौ आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया।
अलीनगर बड़ी कम्हरिया मुहल्ला निवासी शाहिद (20) दुबई में काम करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। वह सोमवार को दुबई के लिए रवाना होने वाला था। शनिवार दोपहर बाद शाहिद चार दोस्तों के साथ मुहल्ले में बैठा था। सभी मोबाइल फोन पर कुछ देख रहे थे। इसी बीच कुछ और युवक आए और वे भी दिखाने की जिद करने लगे।
शाहिद के मना करने पर उन युवकों ने विवाद कर लिया। इसी बीच, कुछ बुुजुर्ग आए और दोनों पक्षों को समझा कर घर भेज दिया। रात आठ बजे मुहल्ले में ही कुछ युवक शाहिद पर चाकू और राड से घायल कर भाग निकले। गंभीर रूप से घायल शाहिद को गांव के लोग जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
वहां रात लगभग 12 बजे उसकी मौत हो गई। शाहिद के पिता नसीम की तहरीर पर पुलिस ने मुहल्ले के ही इम्तियाज, साजिद, नजीर, सगीर खान, अमरुद्दीन, अनवार, मुश्ताक, अब्बास और उस्मान पर मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ राजकुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है।