फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth dies due to drowning in drain

नाले में डूबने से युवक की मौत

Tue, 13 Jul 2021 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to drowning in drain
मऊ। रामपुर थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में मंगलवार को गांव के समीप से गुजरने वाले फरही नाला में एक युवक का शव उतराया हुआ मिला। राहगीरों के शोर मचाने के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कुछ ही देर में यह खबर गांव सहित आस पास के इलाके में फैल गई। गांव के लोगो ने शव को बाहर निकाला। मृतक की शिनाख्त ताजपुर गांव निवासी सुनील (18) पुत्र लालधर वनवासी के रुप में की हुई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। परिवार वालों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। परिवार वालों के अनुसार सुनील मंगलवार की सुबह लगभग छ बजे शौच के लिए फरहली नाले की तरफ गया था। पैर फिसल जाने से वह फरही नाला में डूब गया। उसे तैरना नहीं आता था। कुछ घंटे बाद लगभग दस मीटर की दूरी पर उसका शव उतराया हुआ पाया गया। इस बारे में थानाध्यक्ष रामपुर राजकेशर सिंह का कहना है कि नाले में डूबकर युवक की मौत की जानकारी पुलिस को नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed