फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth died under suspicious circumstances in mau

Mau News: दोस्तों के साथ घर से निकला था शख्स, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत; परिवार में मचा कोहराम

Sun, 21 Jan 2024 12:51 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 21 Jan 2024 12:51 PM IST
सार

युवक अचेत अवस्था में हथनी गांव के पास खेत में मिला। पुलिस की सूचना पर पहुंचे घरवालों ने आनन-फानन बेटे को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।  

विज्ञापन
Youth died under suspicious circumstances in mau
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इकलौते पुत्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

विज्ञापन


यह है मामला
मिली जानकारी के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के अरदौना गांव निवासी धरम सिंह (32) पुत्र बब्बन सिंह बीते शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ यह कहकर घर से निकला कि किसी कार्य से मऊ जा रहे हैं। देर रात तक धरम सिंह अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी। काफी तलाश के बाद भी कुछ पता नहीं चल सका। 
विज्ञापन


पिता ने जताई हत्या की आशंका
सुबह लगभग 5 बजे मठमुहम्मदपूर पुलिस चौकी द्वारा परिजनों को सूचना मिली की आप का लड़का अचेत अवस्था में हथनी गांव के पास खेत में पड़ा मिला है। आनन-फानन परिजन हथनी गांव पहुंचे। अचेत अवस्था में पड़े युवक को परिजनों ने जिला मुख्यालय के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता बब्बन सिंह ने बताया कि धरम सिंह के शरीर पर चोट के निशान हैं, जिससे प्रतीत हो रहा है उसकी हत्या अज्ञात लोगों द्वारा रंजिश वश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहती है पुलिस
उधर, मामले में थानाध्यक्ष हलधरपुर हरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed