फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth commits suicide due to wife's absence

पत्नी की विदाई न होने से युवक ने की आत्महत्या

Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide due to wife's absence
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के तेंदुराइच गांव में एक 30 वर्षीय युवक ने पत्नी की विदाई न होने से क्षुब्द होकर शुक्रवार की दोपहर बाद रिहायशी मंडई में बांस पर साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर गए थे। घर पहुंचे परिजनों ने उसे फंदे से लटकता देख सन्न रह गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेंदुराइच गांव निवासी हेमंत कुमार 30 पुत्र घनश्याम ने अपने रिहायशी मड़ई में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी एक वर्ष पूर्व पुत्र और पुत्री के साथ मायके देवकली विशुनपुर चली गई थी। हेमंत एक बार उसे लेने भी गया था लेकिन वह नहीं आई। जिसके बाद से वह काफी परेशान चल रहा था। शुक्रवार को उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। शुक्रवार की दोपहर बाद लगभग तीन बजे परिवार के सदस्य किसी कार्य से बाहर गए थे। उसी समय मंडई में लगे बांस पर साड़ी का फंदा लगाकर लटक गया। घर पहुंचे परिजनों ने उसे लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शोर सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed