फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Youth beaten with sticks and rods, arm broken over old enmity.

Mau News: पुरानी रंजिश में युवक को लाठी-डंडे से पीटा, हाथ तोड़ा

Sat, 22 Aug 2026 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Youth beaten with sticks and rods, arm broken over old enmity.
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय। कोतवाली क्षेत्र के सरयां गांव में पुरानी रंजिश और नाली के विवाद को लेकर 6 लोगों ने गांव निवासी सुधाकर की जमकर पिटाई कर दी। आरोपियों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर युवक का हाथ तोड़ दिया। घटना 20 अगस्त की शाम करीब 7 बजे की है। घायल के पिता छोटू की तहरीर पर पुलिस ने सुजीत, संतोष समेत छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

कोतवाल केके वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार सरयां निवासी छोटू ने बताया कि गांव के ही सुजीत, संतोष, सौदागर, सचिन, विशाल और रामशब्द एक राय होकर डंडे और लोहे की रॉड लेकर आए। पुरानी रंजिश और नाली के विवाद को लेकर आरोपियों ने उसके लड़के सुधाकर को गाली-गलौज करते हुए मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां दीं और जान-माल की धमकी दी। विरोध करने पर सभी ने मिलकर लात, मुक्का, डंडा और लोहे की रॉड से सुधाकर को मारना-पीटना शुरू कर दिया। हमले में सुधाकर को काफी गंभीर चोटें आई हैं। उसके दोनों हाथ टूट गए हैं। मारपीट के दौरान सुधाकर मौके पर ही बेहोश हो गया। शोर सुनकर छोटू और उसकी पत्नी उषा देवी मौके पर पहुंची। इस दौरान आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजन उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद ले गए। घटना की सूचना पर छह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed