फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   youth agitation

हिंयुवा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Tue, 29 Sep 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 29 Sep 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
youth agitation
कोपागंज कस्बा के नूरानी मस्जिद के पुस्तकालय में मिले बम तथा वाराणसी  में साधु संतों पर हुए लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही  राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन



इस अवसर पर जिला संयोजक  अजय सिंह ने कहा कि कोपागंज के मस्जिद के पुस्तकालय में बम और उसे बनाने का  उपकरण मिलना एक बहुत बड़ी चिंता का विषय है।आगामी दिनों में अनेकों  महत्वपूर्ण त्योहार हैं। पुस्तकालय से चंद दूरी पर ही रामलीला मैदान है।
विज्ञापन



इस  घटना से आतंकियों से नेटवर्क संचालित होने की संभावना प्रबल होती जा रही  है। मदरसों के नाम पर आतंकवाद का पाठ पढ़ाया जा रहा है।कोपागंज की घटना में  कई सफेदपोश भी लिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।जिलाध्यक्ष मिथिलेश राय  ने कहा कि वाराणसी में साधु संतों पर लाठी चार्ज करना सपा सरकार की  मुस्लिम तुष्टीकरण की नीति है। धार्मिक कार्यो से ही सिर्फ पांच प्रतिशत  गंगा में प्रदूषण होता है जबकि 95 प्रतिशत स्लाटर हाउसों व शहर की गंदगी से  गंगा में प्रदूषण होता है।



 जिसको रोकने के लिए कोई कार्य नहीं हो रहा है।  सिर्फ हिंदू धर्म को ही दबाने का कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर बबलू  यादव, मनीष पांडेय, विनीत तिवारी, उमेश यादव, बबलू यादव, गोविंदा साहनी,  जितेंद्र गुप्ता, संजय विश्वकर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed