फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young players showed their strength in rural sports

Mau News: ग्रामीण खेल में युवा खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Wed, 04 Dec 2024 11:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 11:55 AM IST
विज्ञापन
Young players showed their strength in rural sports
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय ब्लाॅक के जूनियर हाई स्कूल खालिसा में मंगलवार को युवा कल्याण प्रांतीय रक्षा दल के तत्वावधान में खंड स्तरीय उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य जय भीम कुमार ने किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग में सचिन राजभर बालक वर्ग एवं 100 मीटर जूनियर वर्ग में रितेश यादव और बालिका वर्ग में 100 मीटर में पूजा पहले स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में सचिन राजभर अव्वल रहा। डिस्कस थ्रो में सब जूनियर बालिका वर्ग पिंकी ने पहला, रूबी का दूसरा वही खुशी तीसरे नंबर पर रही। कबड्डी में सब जूनियर बालिका वर्ग में खालिसा विजेता और कोठिया दूसरे स्थान पर रहा। बालक जूनियर में कोठिया विजेता और मठिया उपविजेता बना। सीनियर बालक वर्ग में विजेता बंदी घाट उपविजेता खालिसा था। लंबी कूद जूनियर में नीतीश राजभर को पहला स्थान मिला। बालीवाल जूनियर विजेता सहुवारी उपविजेता सरकंडा रहे। इस अवसर पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राणा प्रताप सरोज, ग्राम प्रधान संजय कुमार, सचिन राय, आकाश, सुधीर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed