{"_id":"680ca10c3c316c1ebe037d08","slug":"young-man-leg-got-cut-while-getting-down-from-a-moving-train-condition-critical-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चलती ट्रेन से उतरने में युवक का पैर कटा, हालत गंभीर, जीआरपी ने अस्पताल में कराया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चलती ट्रेन से उतरने में युवक का पैर कटा, हालत गंभीर, जीआरपी ने अस्पताल में कराया भर्ती
Sat, 26 Apr 2025 02:32 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:32 PM IST
सार
इंदारा जंक्शन पर चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में युवक बुरी तरह घायल हो गया। घटना में युवका का पैर कट गया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
घायल को अस्पताल ले जाया गया
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
स्थानीय जक्शन पर शनिवार की सुबह गोदाम एक्सप्रेस इंदारा जंक्शन पर नही रूकने से आनन-फानन में उतरने के दौरान एक युवक का पैर कट गया।सूचना पर पहुंची जीआरपी ने उसे घायल अवस्था के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घायल युवक की पहचान कोपागंज थाना क्षेत्र के रईसा गांव निवासी धमेंद्र बनवासी(35) पुत्र स्वर्गीय जाहगीर के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार धमेंद्र बनवासी छः माह पूर्व कमाने घर से गया हुआ था। शनिवार को वह अपने घर गोदाम एक्सप्रेस में सवार होकर आ रहा था।
विज्ञापन
इंदारा रेलवे स्टेशन पर गोदाम एक्सप्रेस पहुंची पर ट्रेन नही रूकी।इसी दौरान आनन-फानन में धमेंद्र बनवासी उतरने लगा।जिससे उसका दोनों पैर कट गया। मौके पर रेलवे पुलिस ने घायल को आटो व एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन
जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल की पत्नी मनीषा लड़का रोहित, अवनीश व लड़की रोशनी का रोते रोने बुरा हाल है।हादसे के अपने दोनों पैर गवा चुका धर्मेंद्र बनवासी की घर की माली हालत ठीक नहीं है, वह तीन भाईयों में सबसे बड़ा था।
पिता के मौत के बाद घर की सारी जिम्मेदारी इसी के कंधों पर थी।घर पर था तो मजदूरी कर के अपने परिवार के छोटे दो भाई, मां,पत्नी,तीन बच्चों का पेट पालता था। लगभग छः माह पहले धमेंद्र बाहर कमाने गया था।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन