फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young man had left home to take medicine, dead body found hanging on tree

Mau News: दवा लेने घर से निकला था युवक, पेड़ पर लटकता मिला शव

Fri, 16 Feb 2024 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Young man had left home to take medicine, dead body found hanging on tree
मझवारा। घोसी कोतवाली क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर गांव से पहले शहीद मार्ग पर चालीस वर्षीय युवक का शव अर्जुन के पेड़ पर लटकता मिला। युवक की शिनाख्त गांव निवासी के रूप में हुई। युवक बीते बुधवार को दवा लेने निकला था, लेकिन दवा लेकर घर नहीं लौटा था। जहां परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे। उधर, सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक की पहचान घोसी कोतवाली क्षेत्र के खैरा मुहम्मदपुर निवासी पारस मौर्या (40) पुत्र धर्मदेव मौर्या के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार पारस को कुछ पहले घर पर ही काम करते समय करंट लग गया था, जिसके बाद वह जिला मुख्यालय पर किसी डॉक्टर से इलाज करा रहा था। बीते बुधवार की सुबह वह अपने घर से दवा कराने की बात कहकर निकला था, लेकिन दोपहर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन में जुटे गए। देर रात भी उसका कोई सुराग न मिलने पर परिजन अपने रिश्तेदारों के यहां जानकारी लेने के साथ सोशल मीडिया पर पारस के गुमशुदगी होने की अपील करते हुए इसकी जानकारी होने पर बताने की अपील की। इस बीच बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे गांव से आधा किमी दूर मधुबन-शहीद मार्ग को जाने वाले रास्ते पर लगे अर्जुन के पेड़ पर एक युवक का शव लटकता देखकर पुलिस को उधर से गुजर रहे राहगीरों ने जानकारी दी। उधर शव मिलने की सूचना पर परिजन भी पहुंचे, जहां इसकी पहचान पारस के रूप में की। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। घटना से मृतक की पत्नी कुमकुम और परिवार के दूसरे सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं इस घटना के संबंध में घोसी कोतवाल राजकुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed