फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young man climbs tower again after eight hours, insisting on marrying his girlfriend; police bring him down after five hours.

Mau News: प्रेमिका से शादी की जिद में आठ घंटे बाद दोबारा टावर पर चढ़ा युवक, पांच घंटे बाद पुलिस ने उतारा

Sat, 25 Jul 2026 01:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Young man climbs tower again after eight hours, insisting on marrying his girlfriend; police bring him down after five hours.
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के ढाढ़ाचवर के पास स्थित गौरपार गांव निवासी दीपक कुमार (20) प्रेमिका से शादी की जिद में बृहस्पतिवार को आठ घंटे बाद दोबारा मोबाइल टावर पर चढ़ गया।
विज्ञापन

करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद रात दो बजे पुलिस ने किसी तरह उसे नीचे उतारा। वह बृहस्पतिवार को दिन में 12 बजे टावर पर चढ़ गया था। उसने बताया कि वह गांव के बगल की रहने वाली एक युवती से शादी करना चाहता है, लेकिन दोनों परिवार इसके लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

पुलिस और परिजनों के समझाने पर करीब एक घंटे बाद वह स्वयं नीचे उतर आया था। इसके बाद पुलिस उसे मां और बहन के साथ कोतवाली ले गई, जहां समझाने-बुझाने के बाद उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात नौ बजे वह दोबारा उसी टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही टावर के नीचे ग्रामीण टॉर्च और मोबाइल की रोशनी जलाकर एकत्र हो गए। एहतियात के तौर पर टावर ऑपरेटर से बिजली आपूर्ति बंद करा दी गई।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लाउडस्पीकर के माध्यम से युवक से बातचीत शुरू की। युवक का कहना था कि जब तक उसकी प्रेमिका से उसकी शादी तय नहीं कराई जाएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।

पुलिस ने टावर के नीचे घेराबंदी कर उसे समझाने का प्रयास जारी रखा। करीब पांच घंटे तक चले प्रयास के बाद रात दो बजे वह नीचे उतर आया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा ने बताया कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उसका इलाज चल रहा है। परिजनों को उसे घर में रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed