फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Young man came out of the house after receiving a call

Mau News: फोन आने पर घर से बाहर निकला युवक, 500 मीटर दूर मिला शव

Mon, 04 Mar 2024 10:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
Young man came out of the house after receiving a call
हलधरपुर (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव निवासी युवक का शव सोमवार की सुबह उसके घर से 500 मीटर दूर सड़क किनारे मिला। युवक के सिर पर गंभीर चोट तो गले पर गर्दन दबाने के निशान है। मृतक की बहन ने गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। जिसपर गांव के दो लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इससे पहले सोमवार की देर रात किसी ने फोन किया था, जिसके बाद वह घर से बाहर निकला था। हत्या की सूचना मिलने पर एएसपी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार हलधरपुर थाना क्षेत्र के बकराबाद गांव निवासी दीपक चौहान 28 पुत्र गुलाब मजूदरी कर अपने पिता गुलाब के साथ अपने छोटे भाई, बहन और मां का भरण पोषण करता था। रविवार की देर शाम वह रोज की तरह मजदूरी कर अपने घर पहुंचा और भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात करीब तीन बजे उसके मोबाइल पर किसी का फोन आने पर वह घर से बाहर निकाल गया।
विज्ञापन

सुबह जब उसके परिजन उसके न आने पर उसे खोजने के लिए निकले। इस दौरान गांव के कुछ लोग जो सुबह नित्यकर्म करने के लिए गांव के सिवान की तरफ गए हुए थे, उन्होंने दीपक का शव उसके घर से 500 मीटर पूर्व दिशा में चकरा-जमालपुर गांव के सीमा पर देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजनों के साथ एसओ हलधरपुर हरेंद्र यादव पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि उसके सिर पर चोट के साथ गर्दन पर निशान मिले। आशंका है कि मारपीट के बाद हमलावरों ने उसकी गला दबाकर हत्या की है। मृतक की बहन ने गांव के दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
एएसपी ने बताया कि शव को कब्जे में लकर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। वहीं जान से मारने की धमकी के प्रश्न पर बताया कि यह विवेचना का विषय है, जैसा होगा वैसी ही कार्रवाई की जाएगी।

मिल रही थी जान से मारने की धमकी
हलधरपुर। मृतक दीपक पर बीते 2017 में एक युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं मृतक के परिजनों की माने तो दीपक को बीते कई दिनों से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। वहीं मृतक की हत्या जिस तरह से की गई है उससे स्पष्ट पता चल रहा है कि हमलावरों द्वारा दीपक की हत्या करने से पहले उससे मारपीट कर अपनी भड़ास निकालने की कोशिश के बाद उसकी गला दबाकर हत्या किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed