मऊ। कांग्रेस के युवा नेता माधवेंद्र बहादुर सिंह उर्फ सोनू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नौ सूत्रीय मांगों का ज्ञापन चिकित्साधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह को सौंपा। इसमें कार्यकर्ताओं ने मांग किया कि जिले में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए बच्चों, नौजवान, बुजुर्गों, महिलों एवं पुरुष सभी उम्र के लोगों को अभियान चलाकर कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाई जाए। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के साथ जिला अस्पतालों पर 24 घंटे डाक्टरों, नर्स, वार्ड व्याय, फार्मासिस्ट की उपलब्धता अनिवार्य की जाए। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के साथ हो रहे आर्थिक शोषण को तत्काल रोका जाए। प्राइवेट डाक्टरों का परामर्श शुल्क निर्धारित किया जाए। निजी अस्पतालों के आईसीयू में रखकर किए जा रहे फर्जीवाड़े को तत्काल रोका जाए। माधवेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार कोरोना महामारी से निपटने में विफल है। वरिष्ठ नेता संगठन प्रभारी अनिल कुमार राय ने जिला प्रशासन से मांग किया कि निजी अस्पतालों में कोरोना मरीजों से हो रही बेतहासा वसूली को तत्काल बंद कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में हंसनाथ तिवारी, विनय कुमार गौतम, मासूम अंसारी, अफसर खॉन, अजीजुर्रहमान , अनीस अहमद व लाल प्यारे सिंह आदि लोग शामिल रहे।