फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Yogi's government is inflicting more atrocities on farmers than the British

किसानों पर अंग्रेजों से भी अधिक जुल्म ढा रही योगी की सरकार

Mon, 04 Oct 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Yogi's government is inflicting more atrocities on farmers than the British
मऊ। लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ किए गए अमानवीय व्यवहार किए जाने और प्रियंका गांधी को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। पार्टी नेता कांग्रेस कार्यालय बुनकर कॉलोनी पर इकट्ठा हुए और जुलूस के रूप में कचहरी परिसर में पहुंच कर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस जनों की मांग थी कि प्रियंका गांधी को तत्काल रिहा किया जाए और किसान के पीड़ित परिवार से मिलने दिया जाए। साथ ही मृत किसान परिवार को एक करोड़ रुपया की आर्थिक सहायता दी जाए। सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से न्यायिक जांच कराकर दोषियों को दफा 302 के तहत कड़ी सजा दी जाए। धरना सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और मऊ जनपद के प्रभारी डॉ. जनक कुशवाहा ने कहा कि चंपारण आंदोलन के दौरान नील की खेती करने पर अंग्रेजों ने किसानों पर चाबुक चलाकर मनमानी करवा रहे थे उसको भी पीछे छोड़ कर यह सरकार किसानों पर जुल्म ढा रही हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक अमरीश चंद्र पांडे, नसीम अहमद, शहर अध्यक्ष विष्णु प्रकाश कुशवाहा उपाध्यक्ष राज मंगल यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, संजय यादव, शीला भारती ,महासचिव विनोद कुमार, अकरम प्रेमियर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed