फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Yoga practice given to students

विद्यार्थियों को योग का कराया गया अभ्यास

Sat, 18 Jun 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Yoga practice given to students
मोहम्मदाबाद तहसील के अंतर्गत सौसरवा प्राथमिक विद्यालय पर छात्रों को योग कराते योगाचार्य राजन व? - फोटो : MAU
मऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में अमृत योग सप्ताह के अंतर्गत मोहम्मदाबाद तहसील के अंतर्गत सौसरवा प्राथमिक विद्यालय पर सैकड़ों विद्यार्थियों को कॉमन योग का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग से होने वाले फायदे को भी बताया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित विद्यालय के प्रधानाचार्य रामनिवास मौर्य ने बच्चों को योग को नियमित तौर पर जीवन में अपनाने के लिए कहा। योगाचार्य राजन विश्वकर्मा ने बताया कि इस बार आठवां विश्व योग दिवस बहुत ही खास होने वाला है, इस बार के अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम मानवता के लिए योग है। इसके तहत योग दिवस के पूर्व तैयारियों के तहत अधिक से अधिक योग शिविरों को शिविरों का आयोजन के साथ ही योग जन जागरूकता कार्यक्रम भी शहर के विभिन्न स्थानों पर संचालित किए जा रहे हैं जिसमें ब्लॉक संसाधन केंद्र बडरांव में शिक्षकों को योग की जानकारी दी गई जिसमें सुनील त्रिपाठी ने लोगों को योगाभ्यास कराया। अमिला बीआरसी पर रमेश योगी ने योग कराया। राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल मझवारा में योग प्रशिक्षक संजीत शर्मा द्वारा लोगों को योगाभ्यास कराया गया। शहर स्थित डॉ. शुभम राय के यहां आयोजित योग शिविर में पदमा राय ने लोगों को योग सिखाया। विकासखंड घोसी के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय घोसी में चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिलाषा सिंह के नेतृत्व में योग प्रशिक्षक ईश्वर गुप्ता के द्वारा लोगों को योग कराया गया। प्राथमिक विद्यालय रैनी में सैकड़ों बच्चों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। सतवंत यादव ने विभिन्न विद्यालयों में योग शिविर आयोजित कर बच्चों को योगाभ्यास कराया। सर्वजीत सिंह ने राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय में डॉक्टर राजेश यादव के द्वारा आयोजित योग शिविर में लोगों को योग कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed