{"_id":"62e96574b5c57e1436152cd3","slug":"xen-summoned-for-not-reaching-water-in-canals-mau-news-vns6672979148","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरों में पानी नहीं पहुंचने पर एक्सईएन तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्ट्रेट सभागार में मासिक बैठक को संबोधित करते जिलाधिकारी अरूण कुमार। संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिसमें अमृत सरोवर एवं नए अस्थाई गौशालाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए गए। साथ ही नहर में पानी न आने पर सिंचाई विभाग के एक्सईएन को डीएम ने तलब कर जवाब मांगा। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई से नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने की स्थिति की जानकारी ली। पानी नहीं पहुंचने पर नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ विभाग को पत्र लिखने के निर्देश दिए। पुलिस विभाग पर सर्वाधिक बकाया होने पर उन्होंने बजट की मांग कर भुगतान करने को कहा। सड़क निर्माण कार्यों की जानकारी लेने के दौरान 13 कार्यो में एक के पूरे होने नौ पर काम शुरू होने तथा दो के अनुबंध न होने की जानकारी पीडब्लूडी विभाग के अधिशासी अभियंता ने दी। तीन महीने से भी ज्यादा समय बीत जाने पर एक सड़क का अनुबंध पत्र अभी तक नहीं हो पाने के कारण एक्सईएन को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पूर्ण हो चुके अस्थाई गौशालाओं में निराश्रित गोवंश को तत्काल रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
गोल्डन कार्ड बनने की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए इसमें तेजी लाने को कहा। अमृत सरोवरों को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश डीसी मनरेगा को दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राम सिंह वर्मा, अपर जिलाधिकारी भानु प्रताप सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।